Parineeti Chopra and Raghav Chadha relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई से लेकर शादी तक की खबरें वायरल हो रही हैं। एयरपोर्ट के बाद अब दोनों पर क्रिकेट देखने एक साथ स्टेडियम पहुंचे हैं। परिणीति और राघव ने मोहली क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ पंजाब बनाम मुंबई का IPL मैच देखा है। दोनों को स्टेडियम में एक साथ देख वहां मौजूद लोग उन्हें टीज करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्रिकेट स्टेडियम में परिणीति भाभी-परिणीति भाभी के नारे गूंज रहे हैं। जिसके बाद राघव चड्डा शर्मा से लाल होते दिख रहे हैं।
फैंस ने लिए मजे
राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा को लेकर खबरे यह भी हैं कि वह इसी 13 मई को सगाई करने वाले हैं। सगाई की खबरों के बीच दोनों का एक साथ स्टेडियम पहुंचकर IPL मैच देखना, उनके रिलेशनशिप की पुष्टि कर रहा है। दोनों को एक साथ क्रिकेट मैच देख वहां, मौजूद लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए और परिणीति भाभी-परिणीति भाभी चिल्लाने लगे। जिसके बाद राघव और परिणीति दोनों ही शर्मा से लाल हो गए।
बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति और राघव का रोका जल्द ही होने वाला है। जिसके बाद इस साल अक्टूबर के आखिर में दोनों सात फेर ले सकते है। एक सॉर्स ने अनुसार, 'परिणीति और राघव को शादी की कोई जल्दी नहीं है। दोनों इस समय अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। शादी करने से पहले वह अपने-अपने करियर को 100 प्रतिशत देना चाहते हैं।'
