बॉलीवुड

Entertainmet News 4 May 2023: इस दिन रिलीज होगा Adipurush का ट्रेलर, Ileana D’Cruz ने दिखाया बेबी बंप

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 4, 2023, 02:52 PM IST

Entertainmet News 4 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रभाष की फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर 9 मई को रिलीज होने वाला है, वहीं सुनील शेट्टी का नया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये रहीं आज की बड़ी खबरें।

Image

entertainment news of 3 may 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं।
  • आदिपुरुष का ट्रेलर जल्द रिलीज हो सकता है।
  • सुनील शेट्टी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Entertainmet News 4 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रभाष और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष का ट्रेलर 9 मई को रिलीज होने वाला है। फिलहाल फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है, हालांकि दावा किया जा रहा है कि ट्रेलर लॉन्च से पहले हैदराबाद में 8 मई को एक ईवेंट भी ऑर्गेनाइज किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर सुनील शेट्टी का नया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुनील शेट्टी ने अपने लम्बे बालों का कटवा लिया है। जिसके बाद फैंस का मानना है कि एक्टर अब हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, इसी लिए ये नया लुक रखा है। आइए आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर नजर डालते हैं।

इस दिन रिलीज होगा आदिपुरुष का ट्रेलर

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार आदिपुरुष का ट्रेलर मेकर्स 9 मई को जारी करेंगें। इसके साथ ही मेकर्स 8 मई को हैदराबाद में एक स्पेशल स्क्रीनिंग भी आयोजित कर सकते हैं। जहां फिल्म की स्टारकास्ट नजर आ सकती हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक सूचना अभी सामने नहीं आई है।

Ileana D’Cruz ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने आज सुबह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में इलियाना डिक्रूज अपने डॉग के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए बेड पर लेटी हुई हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हेरा फेरी 3 के लिए सुनील शेट्टी ने बदला लुक?

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के नए लुक की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, इस वीडियो में एक्टर अपने बाल कटवाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का मानना है कि 'अन्ना' ने अपना ये नया लुक हेरा फेरी 3 के लिए रखा है।

एक साथ एक्शन करेंगी दीपिका-कैटरीना

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ अब YRF के स्पाईयूनिवर्स की फीमेल सेंट्रिक मूवी में एक साथ एक्शन करती नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि YRF एक फीमेल सेंट्रिक स्पाईयूनिवर्स मूवी बनाने वाला है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आ सकती हैं।

IPL मैच देखने पहुंचे परिणीति और राघव

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा का रिलेशनशिप बीते काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। अब दोनों बीती रात पंजाब बनाम मुंबई का IPL मैच स्टेडियम पहुंचकर देखा है। दोनों को स्टेडियम में एक साथ स्पॉट किया गया है। जिसके बाद वहां मौजूद लोग दोनों को टीज करने लगे। परिणीति और राघव अब जल्द ही सगाई कर सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article