Fact Check: बॉलीवुड के स्टार कपल विक्की कौशल-कैटरीना कैफ जल्द ही मॉम-डैड बनने जा रहे हैं। जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है। मंगलवार को कपल ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह जल्द ही पेरेंट बनने वाले हैं। उनकी इस खुशी में फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुँच गई। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर आम लोगों तक हर किसी ने विक्की-कैट को बधाई दी। इसी बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। जिसमें दिखाया जा रहा है कई सलमान खान( Salman Khan) ने कैटरीना कैफ को बधाई दी है। आइए जानते हैं इस वायरल पोस्ट का सच
सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में सलमान खान की इंस्टाग्राम आईडी से विक्की कौशल( Vicky Kaushal) -कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) की प्रेग्नेंसी अनाउन्समेंट की फोटो नजर आ रही है। इस फोटो के साथ लिखा है "Congratulations" साथ ही दिल वाला इमोजी। पोस्ट देखने पर पता ऐसा मालूम हो रहा है कि ये असल में सलमान खान के अकाउंट से शेयर की गई है।
क्या है पोस्ट की सच्चाई
बता दें कि यह पोस्ट सलमान खान ने नहीं की। बल्कि यह एक फेक पोस्ट है जो वायरल हो रही है। यह रियल आईडी से नहीं बल्कि सलमान खान के नाम वाली किसी दूसरी आईडी से की गई पोस्ट लग रही है। सलमान खान ने न तो कैटरीना को न ही विक्की कौशल को प्रेग्नेंसी की बधाई दी है।
सलमान खान के दिल के करीब थी कैटरीना कैफ
बात करें सलमान खान और कैटरीना कैफ के रिश्ते की तो, दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे। बिना किसी आधिकारिक घोषणा के कैटरीना-सलमान एक-दूसरे के साथ समय बिताते थे। पार्टी करते थे, वेकेशन पर जाते थे। हालांकि यह रिश्ता कुछ सालों में टूट गया। उसके बाद कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल से शादी कर ली। शादी के 4 साल बाद अब कैटरीना कैफ माँ बनने वाली है।
