बॉलीवुड

Exclusive: हक में दूसरी औरत का किरदार निभाने पर वर्तिका सिंह ने तोड़ी चुप्पी, डेब्यू फिल्म के लिए सुपर्ण वर्मा का किया शुक्रियाअदा

Exclusive talk with Vartika Singh: अपकमिंग कोर्टरूम ड्रामा मूवी हक में एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आने वाला है। इस फिल्म से फेमिना मिस इंडिया विनर वर्तिका सिंह डेब्यू करने जा रही है। हाल ही में लेटेस्ट टॉक करते हुए उन्होंने अपने किरदार का खुलासा किया, साथ ही डायरेक्टर का शुक्रियाअदा भी किया।

Image

Image Source: Haq Poster

Exclusive talk with Vartika Singh: यामी गौतम ( Yami Gautam) और इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) स्टार मूवी 'हक' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जिसके लिए स्टार्स भी जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं, साथ ही इसी फिल्म से एक्ट्रेस वर्तिका सिंह डेब्यू कर रही है। वर्तिका सिंह की ये पहली फिल्म है। हाल ही में ज़ूम के साथ बातचीत में वर्तिका ने बताया कि हक में काम करना उन्हें कैसा लगा। साथ ही फिल्म में अपने किरदार के बारे में भी खुलकर बात की। आइए बताते हैं वर्तिका सिंह किस किरदार में नजर आने वाली है।

हक फिल्म से डेब्यू करने वाली वर्तिका सिंह( Vartika Singh) ने ज़ूम से खास बातचीत की। एक्ट्रेस ने बताया फिल्म में निभाया जाने वाला उनका किरदार कमाल का है। वर्तिका सिंह ने कहा, " मैं कहूँगी कि ये मेरे लिए बहुत खास फिल्म है, और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ी बात है। मुझे आज भी अपना पहला दिन याद है जब मैं 'सायरा' के किरदार में पूरी तरह डूब गई थी। मैंने सोचा था कि मुझे इस मौके के लिए मुझे सुपर्ण एस वर्मा का शुक्रिया ज़रूर कहना चाहिए, क्योंकि ऐसा रोल हर किसी को अपनी पहली फिल्म में नहीं मिलता। सच कहूँ तो, मैं खुद को बहुत किस्मतवाली मानती हूँ कि अपनी पहली ही फिल्म में मुझे इतना दमदार रोल मिला। ज़्यादातर लोग शुरुआत में सिर्फ स्क्रीन पर दिखते हैं या हल्के-फुल्के रोल करते हैं, लेकिन मुझे एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला — और यही मेरे लिए एक बड़ा और शानदार ब्रेक साबित हुआ।"

फिल्म में निभाया दूसरी औरत का किरदार

हक में वर्तिका सिंह इमरान हाशमी के किरदार की दूसरी पत्नी का रोल करती नजर आने वाली हैं। जिसका नाम है 'सायरा', वर्तिका सिंह ने बताया कि उनका किरदार नेगेटिव नहीं है बल्कि उसकी अपनी अलग परेशानियाँ हैं। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पहली फिल्म में ऐसा किरदार करूंगी जो किसी का घर तोड़ दे या किसी के जीवन में जहर घोल दे।" बता दें कि एक्ट्रेस वर्तिका सिंह एक मॉडल हैं, जिन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2015 का खिताब अपने नाम किया था। इसी के साथ सुपर्ण एस वर्मा निर्देशित फिल्म 'हक' 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article