बॉलीवुड

Exclusive: शराब के चक्कर में बदनाम होते ही सनी देओल ने उगला सच, बताई मामले के पीछे की सच्चाई

Sunny Deol Break Silence On Drunk Video: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह शराब में धुत्त सड़क पर गिरते-पड़ते दिखाई दिये। इस वीडियो को लेकर सनी देओल की धज्जियां उड़नी शुरू हो गई थीं। वहीं अब इस मामले पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

Image

सनी देओल ने 'ड्रंक' वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

Sunny Deol Break Silence On Drunk Video: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खासकर इस साल सनी देओल (Sunny Deol) ने 'गदर 2' (Gadar 2) से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाकर रख दिया था। लेकिन हाल ही में सनी देओल का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे लेकर उनकी इज्जत की धज्जियां उड़नी शुरू हो गईं। इस वीडियो में सनी देओल शराब के नशे में धुत्त गिरते-पड़ते दिखाई दिये। वहीं अब मामले पर खुद सनी देओल ने चुप्पी तोड़ी है और मामले के पीछे का सच बताया है।

सनी देओल (Sunny Deol) के वायरल वीडियो को लेकर जूम ने मामले के तह तक जाने की कोशिश की। जूम ने इसपर सनी देओल से भी बातचीत की। हैरत की बात तो यह है कि वीडियो के बारे में सवाल सुनने के बाद सनी देओल हंस पड़े। उन्होंने मामले के पीछे का सच बताते हुए कहा, "ये एक शूट का रिकॉर्डिंग वीडियो है, कोई सच्चा वीडियो नहीं है। तो बाकी लोग शांत हो जाएं। अगर मुझे शराब पीनी भी होगी तो क्या मैं रोड या ऑटो रिक्शा में ड्रिंक करूंगा। सच तो यह है कि मैं शराब नहीं पीता। और वो वीडियो सच नहीं है, बल्कि एक शूटिंग का हिस्सा है।"

बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) के वायरल वीडियो ने उनके फैंस को हैरत में डाल दिया था। हालांकि बॉलीवुड के तारा सिंह पहले भी कई बार यह साफ कर चुके हैं कि वह शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं। वहीं उनकी फिल्मों की बात करें तो सनी देओल जल्द ही 'लाहौर 1947' और 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article