बॉलीवुड

Fighter: रॉकी बनकर पर्दे पर तबाही मचाएंगे Anil Kapoor, पायलेट बन फैंस को कराएंगे मनोरंजन की सैर

Anil Kapoor Look From Fighter Release: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर इन दिनों 'एनिमल' के बलबीर सिंह बनकर छाए हुए हैं। खास बात तो यह है कि अब वह अपनी एक और मूवी से पर्दे पर झंडे गाड़ने के लिए तैयार हैं। अनिल कपूर जल्द ही 'फाइटर' में नजर आएंगे, जिससे जुड़ा लुक भी रिलीज हो चुका है।

Image

फाइटर से रिलीज हुआ अनिल कपूर का लुक

Anil Kapoor Look From Fighter Release: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अनिल कपूर इन दिनों 'एनिमल' मूवी के कारण छाए हुए हैं। फिल्म में उन्होंने बलबीर सिंह का रोल अदा किया था, जिसका डायलॉग आज लोगों की जुबान पर छाया हुआ है। खास बात तो यह है कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) एक बार फिर से पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, अनिल कपूर 'फाइटर' (Fighter) मूवी में नजर आएंगे, जिससे जुड़ा उनका लुक भी रिलीज हो चुका है।

अनिल कपूर (Anil Kapoor), ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर 'फाइटर' मूवी में बतौर कैप्टर राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी नजर आएंगे। 'फाइटर' (Fighter) से जारी हुए लुक में उनका अंदाज और स्वैग देखने लायक रहा। अपने लुक को साझा करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, "ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह, कॉल साइन: रॉकी, डेजिग्नेशन: कमांडिंग ऑफिसर, यूनिट: एयर ड्रैगन्स, फाइटर फॉरएवर।" अनिल कपूर का लुक देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

बता दें कि अनिल कपूर (Anil Kapoor), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और ऋतिक रोशन की 'फाइटर' (Fighter) 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म के लिए पहली बार तीनों कलाकार साथ आए हैं। 'फाइटर' के टीजर की बात करें तो पहले खबर थी कि वह 5 दिसंबर को रिलीज होगा। लेकिन अब बताया जा रहा है कि टीजर 7 दिसंबर को रिलीज हो सकता है। वहीं ट्रेलर मूवी की रिलीज से कुछ दिनों पहले ही सामने आएगा। ऐसे में 'फाइटर' के लिए फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article