बॉलीवुड

Exclusive: Shreyas Talpade की हालत में हुआ सुधार, हार्ट अटैक के बाद पहली बार खुद दिया अपडेट

Shreyas Talpade First Response After Heart Attack: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर श्रेयास तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थे। वहीं अब उन्होंने पहली बार मीडिया से बात की, साथ ही अपनी तबीयत में आए सुधार की भी जानकारी दी।

Image

श्रेयास तलपड़े की सेहत में हुआ सुधार

Shreyas Talpade First Response After Heart Attack: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर श्रेयास तलपड़े ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी झोली में जो भी रोल गिरा, उन्होंने उसे बखूबी अदा किया। लेकिन बीते सप्ताह श्रेयास तलपड़े (Shreyas Talpade) की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। 47 वर्ष की उम्र में एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि अब धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और हार्ट अटैक के बाद से पहली बार उन्होंने मीडिया के भी बातचीत की। श्रेयास तलपड़े ने इस दौरान न केवल फैंस को दुआओं के लिए शुक्रिया कहा, बल्कि अपनी हालत में आए सुधार के बारे में भी बताया।

जूम ने श्रेयास तलपड़े (Shreyas Talpade) से उनकी सेहबत के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की थी। इसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। अब मैं पहले से थोड़ा बेहतर हो चुका हूं।" श्रेयास तलपड़े से ये भी सवाल किया गया कि क्या वह अस्पताल से घर आ चुके हैं। इसपर उन्होंने जवाब दिया, "नहीं अभी तक तो नहीं।" बता दें कि श्रेयास को 15 दिसंबर की रात दिल का दौरा पड़ा था। उनकी पत्नी ने बॉबी देओल को बताया था कि श्रेयास का दिल 10 मिनट के लिए रुक गया था। वहीं मेडिकल टीम ने अगले ही दिन उनकी एंजियोप्लास्टी की।

'वेलकम टू द जंगल' में आएंगे श्रेयास तलपड़े

श्रेयास तलपड़े (Shreyas Talpade) के करियर की बात करें तो वह 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, और जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारे भी अहम भूमिका अदा करते नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article