Sheeba Akashdeep on Baaghi 4's Comparison With Animal: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' का टीजर 11 अगस्त के दिन रिलीज हुआ था। टीजर रिलीज होने के तुरंत बाद ही लोगों ने 'बागी 4' की तुलना रणबीर कपूर की 'एनिमल' और मलयालम फिल्म 'मार्को' से करनी शुरू कर दी थी। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त का खतरनाक अवतार देख लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए थे। ऐसे में जूम से खास बात करते हुए शीबा आकाशदीप साबिर ने 'एनिमल' से हो रही 'बागी 4' की तुलना पर रिएक्शन दिया है। शीबा आकाशदीप साबिर इस मूवी में अहम रोल में दिखाई देने वाली हैं।
'एनिमल' और 'मार्को' से हुई 'बागी 4' की तुलना पर अब शीबा ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'इसलिए इसे सोशल मीडिया कहा जाता है। अधूरी जानकारी ही उनकी उंगलियों पर रहती है। सोशल मीडिया पर जो भी बोला जाता है, उसके बाद लोगों को जवाब देना जरुरी नहीं। कुछ किया नहीं जा सकता है। नकारात्मक बातें कहने वाले तो होंगे ही क्योंकि लोगों को ऐसी बातें करना अच्छा लगता है। यह वजह है कि लोग सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हैं।'
शीबा ने आगे कहा, 'एनिमल ने एक बेंचमार्क सेट किया है। अगर लोग एक्शन देखेंगे तो तुलना ही करेंगे। अगर रोमांटिक मूवी बनेगी तो उसकी तुलना 'सैयारा' से होगी। लोगों को उनकी बातें बोलने से रोका नहीं जा सकता है। उम्मीद करती हूं कि लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल करें और इस मूवी को देखें।'
शीबा ने आगे कहा, 'एनिमल ने एक बेंचमार्क सेट किया है। अगर लोग एक्शन देखेंगे तो तुलना ही करेंगे। अगर रोमांटिक मूवी बनेगी तो उसकी तुलना 'सैयारा' से होगी। लोगों को उनकी बातें बोलने से रोका नहीं जा सकता है। उम्मीद करती हूं कि लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल करें और इस मूवी को देखें।' 'बागी' का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया है। 'बागी 4' का निर्देशन ए हर्ष ने किया है। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी।
