बॉलीवुड

Exclusive: धुरंधर में इंटेंस रोल में नजर आएंगी सौम्या टंडन, रणवीर सिंह के साथ मचाएंगी धमाल

Saumya Tandon Exclusive: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सौम्या टंडन जल्द ही फिल्म धुरंधर में नजर आने वाली हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच सौम्या टंडन ने जूम टीवी से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर के बारे में कई खुलासे किए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- saumya tandon instagram/ dhurandhar

Saumya Tandon Exclusive: टीवी शो भाबीजी घर पर हैं से अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए। इस फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस बीच सौम्या टंडन ने अपने रोल और फिल्म धुरंधर के बारे में खास बातचीत की है, जिसमें एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

सौम्या टंडन ने कही ये बात

भाबीजी घर पर हैं फेम एक्ट्रेस सौम्या टंडन, रणवीर सिंह की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर का हिस्सा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सौम्या ने जूम टीवी से खास बातचीत में बताया कि उनकी इस फिल्म में छोटी लेकिन बहुत इंटेंस भूमिका है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने यह फिल्म सिर्फ और सिर्फ आदित्य धर के लिए की है। वो डायरेक्टर भी हैं, राइटर भी और प्रोड्यूसर भी। मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती थी। रोल भले छोटा है, लेकिन अब तक का मेरा सबसे तगड़ा और गंभीर किरदार है। लोग मुझे हमेशा हंसते-मुस्कुराते, चुलबुले रोल में देखते आए हैं, इस बार बिल्कुल अलग देखेंगे। मेरे सारे सीन या तो अक्षय खन्ना के साथ हैं या रणवीर सिंह के साथ। अक्षय सर तो सीन ही चुरा ले जाते हैं, सच कहूं तो मुझे डर लग रहा है कि जब वो फ्रेम में होंगे तो कोई मुझे देखेगा भी या नहीं।' एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने रणवीर सिंह की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है धुरंधर में रणवीर सिंह का अब तक का सबसे शानदार परफॉर्मेंस है। उन्हें जो प्यार और तारीफ मिल रही है, वो पूरी तरह डिजर्व करते हैं।' जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

बेहद हसीन हैं सौम्या टंडन

टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने 'भाबीजी घर पर है' समेत कई टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सौम्या का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर छा जाता है। 41 साल की सौम्या टंडन खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड और टीवी की सभी एक्टेसेस को टक्कर देती हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article