बॉलीवुड

Exclusive: रिलीज से पहले मुश्किलों में फंसी रणबीर कपूर की 'रामायण', विवाद के कारण रूक सकती है शूटिंग!

  • Authored by: अभय
  • Updated May 9, 2024, 04:20 PM IST

Ramayana Runs Into Serious Trouble: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है। फिल्म के खिलाफ एक नोटिस जारी किया गया था। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Image

Instagram

Ramayana Runs Into Serious Trouble: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की शूटिंग को लेकर बिजी हैं। अभी कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर का फिल्म के सेट से फोटोज सामने आई थी। इन फोटोज में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आ रहे थे। रणबीर कपूर के साथ-साथ साई पल्लवी का भी लुक सामने आया था। अब इन सब के बाद रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। जिसकी वजह से मेकर्स को परेशानी का सामने करना पड़ सकता है।

मुश्किलों में फंसी रणबीर कपूर की 'रामायण'

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। जूम की रिपोर्ट के अनुसार अल्लू मंटेना मीडिया वेंचर्स एलएलपी ने अभी हाल ही में एक नोटिस जारी कर ये दावा किया है कि रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट उनके 'प्रोजेक्ट रामायण' पर बेस्ड है। प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड से इसको लेकर अभी बात चल रही है, लेकिन अभी तक पैसो की डील पूरी नहीं हो पाई है। इसके बाद भी 'प्रोजेक्ट रामायण' के कंटेंट का इस्तेमाल किया जाता है तो इसे कॉपीराइट का उल्लंघन माना जाएगा और ऐसा करने पर उन्हें कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद विवादों में आ गई है। अब देखना होगा फिल्म के मेकर्स इस नोटिस को लेकर क्या जवाब देते हैं।

कुछ दिनों पहले वायरल हुई थी रणबीर कपूर की फोटोज

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। पहले फिल्म के सेट की तस्वीरें सामने आई थी, इसके बाद रणबीर कपूर और साई पल्लवी का फिल्म की शूटिंग से लुक पहला लुक सामने आया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article