बॉलीवुड

Exclusive: 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना-रणवीर संग काम करने पर नवीन कौशिक ने दिया पहला रिएक्शन, कहा- '25 साल एक्टिंग...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 14, 2025, 09:34 AM IST

Naveen Kaushik on Working With Ranveer Singh-Akshaye Khanna: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) में धमाल मचाने वाले एक्टर नवीन कौशिक (Naveen Kaushik) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह संग काम करने पर अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Naveen Kaushik on Working With Ranveer Singh-Akshaye Khanna: बॉलीवुड के फेमस स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड रोल वाली एक्शन फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कमाई स्टोरी से लेकर कमाई तक को लेकर खूब बातें हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा अक्षय खन्ना ने कमाल कर दिया है। अक्षय खन्ना अपनी एक्टिंग के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन सब के बीच फिल्म के सपोर्टिंग एक्टर नवीन कौशिक (Naveen Kaushik) ने अभी हाल में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान नवीन कौशिक अक्षय खन्ना को लेकर बात करते नजर आए नजर आए।

नवीन कौशिक ने अक्षय खन्ना को लेकर कही ये बात

एक्टर अक्षय खन्ना एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह फिल्म धुरंधर में उनके को-एक्टर नवीन कौशिक का Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। नवीन कौशिक ने ‘धुरंधर’ की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है कि सिर्फ एक बार डर लगा था जब अक्षय सर के साथ मेरा पहला सीन था। उन्होंने अपने किरदार रहमान की वो डार्क मौजूदगी सेट पर ला दी कि मैं खुद पीछे हट गया। लेकिन अक्षय सर जैसे अच्छे इंसान हैं, जल्दी ही सबको कम्फर्टेबल महसूस कराया। हमसे बात की और सीन में एक्टिंग को बेहतर बनाने में मदद की।' रणवीर के साथ सीन पर नवीन कौशिक ने कहा, 'रणवीर के साथ मेरे सीन बहुत शानदार लिखे गए थे। उनके जैसे ऑरा और एनर्जी वाले कलाकार के साथ काम करने का उत्साह अलग था। क्लाइमेक्स फाइट सीक्वेंस में उन्होंने मुझे बहुत गाइड किया और सिर्फ हौसला बढ़ाया, खुशी दी ताकि मेरा कॉन्फिडेंस बना रहे।'

ऐसा रहा अक्षय खन्ना-रणवीर सिंह के साथ काम करने का अनुभव

नवीन ने अक्षय खन्ना के साथ काम करने पर कहा कि '25 साल एक्टिंग करने के बाद भी अक्षय सर से बहुत कुछ सीखा। वो सीन का मूड, रिदम और फील कैसे बदलते हैं, कमाल है। हर बार उनके पास कोई सरप्राइज मोमेंट होता था, जो वो अचानक निकालते और सबको चौंका देते। किसी एक्टर के लिए ये करना गजब की बात है।' रणवीर के बारे में नवीन बोले, ' रणवीर सिंह के साथ काम करके समझ आया कि स्टारडम की जिम्मेदारी क्या होती है और उसे प्यार, करुणा और ग्रेस से कैसे निभाया जाता है। रणवीर हर किसी का नाम जानते थे, सबके साथ अपने इनसाइड जोक्स थे। कितनी बार उन्होंने स्पीच देकर या ‘लेट्स किल इट’ चिल्लाकर पूरे सेट का मोराल बूस्ट किया, गिनती नहीं कर सकता।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article