बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection: 300 करोड़ी होने से एक कदम दूर है रणवीर सिंह की फिल्म, 9वें दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 14, 2025, 08:32 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection Day 9: संजय दत्त (Sanjay Dutt), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 9 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ फिल्म की ने एक नया आंकड़ा पार करने की तरफ बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं...

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Dhurandhar Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धुरंधर एक के एक बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। अब फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म ने 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने 9वें बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

9वें दिन किया इतना कलेक्शन

एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। फिल्म ने पहले दिन की तरह 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की कमाई के आंकड़े देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधरने 9वें दिन 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 292.75 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म धुरंधर रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी लीड रोल में हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की कमाई के आंकड़ों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article