बॉलीवुड

DDLJ के सेट पर धर्मेंद्र को देखते ही फिदा हो गई थीं हिमानी शिवपुरी, एक्ट्रेस ने कहा-'वो कमाल के इंसान थे' -Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 29, 2025, 08:27 AM IST

Himani Shivpuri on Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र जी (Dharmendra) भले ही हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके किस्से आज भी लोगों को दिलों को छू जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी (Himani Shivpuri) ने Telly Talk India को दिए इंटरव्यू में शेयर किया। तो चलिए जानते है...

Image

Image Source: Zoom Youtube/IMDb

Himani Shivpuri on Dharmendra: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी (Himani Shivpuri) इन दिनों अपनी फिल्मों और शोज से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हिमानी शिवपुरी की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच हिमानी शिवपुरी का एक नया इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Telly Talk India को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान हिमानी शिवपुरी ने बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र जी (Dharmendra) से जुड़ी अपनी यादें शेयर की। तो चलिए जानते हैं हिमानी शिवपुरी ने इंटरव्यू में क्या बोला है।

हिमानी शिवपुरी ने कही ये बात

एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी एक बार फिर से खबरों में आ गई है इसकी वजह एक्ट्रेस का अभी हाल ही Telly Talk India को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान हिमानी शिवपुरी ने धर्मेद्र जी को लेकर बात की। टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में हिमानी शिवपुरी ने बताया कि धर्मेंद्र जी से उनकी पहली मुलाकात उन्हें आज भी बिल्कुल साफ-साफ याद है। हिमानी शिवपुरी ने कहा कि 'ये मेरी दूसरी फिल्म DDLJ थी और वो सेट पर आए थे। क्या पर्सनैलिटी थी उनकी। मुझे लगता है उस वक्त वो 60 या लेट 50s में थे। इतने हैंडसम लग रहे थे। मुझे उनकी सारी फिल्में याद आ गईं गुड्डी (Guddi), चुपके चुपके (Chupke Chupke), शोले (Sholay), फूल और पत्थर (Phool Aur Patthar)। मुझे बिल्कुल वैसा ही लगा जैसा गुड्डी को लगा होगा। वो इतने प्यारे थे।' एक्ट्रेस ने आगे ने बताया कि सेट पर उनकी को-स्टार फरीदा जलाल ने ही दोनों का इंट्रोडक्शन करवाया था। 'धरम पाजी ने कहा, ‘इंडस्ट्री में वेलकम है’ और ढेर सारी बधाइयां-शुभकामनाएं दीं। वो कमाल के इंसान थे। इतना प्यार और इतनी नेकी थी उनमें, यही उनकी पर्सनैलिटी थी। मेरे ख्याल से वो सबसे अंडररेटेड एक्टर थे। हमें संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) या दिलीप कुमार (Dilip Kumar) तो याद रहते हैं, लेकिन धरम पाजी ने कॉमेडी भी की, ट्रेजडी भी की और एक्शन भी। वो पहले ही-मैन थे। मुझे लगता है अब जाकर लोग उन्हें उनकी असली वैल्यू दे रहे हैं। पहले कभी नहीं मिली, ऐसा मुझे लगता है। जो प्यार लोगों का उनको मिला, किसी भी एक्टर के लिए वही सबसे बड़ी चीज होती है।' हिमानी शिवपुरी का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

हिमानी शिवपुरी ने कई फिल्मों में किया काम

एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun), कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai), कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham), परदेस (Pardes), हम साथ-साथ हैं (Hum Saath-Saath Hain), बीवी नंबर 1 (Biwi No.1), हीरो नंबर 1 (Hero No.1) जैसी फिल्मों में काम किया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article