Sonakshi Sinha on her Problematic Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को इस समय संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। फरीदन के रोल में सोनक्षी सिन्हा की एक्टिंग काफी लाजवाब है। एक्ट्रेस ने अब जूम के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी करियर की शुरुआती फिल्मों को लेकर खेद व्यक्त किया है। सोनक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग के साथ की थी। सलमान खान के साथ सोनाक्षी की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार संग मास्ट एंटरटेनर फिल्म राउडी राठौड़ और शाहिद कपूर के साथ आर.. राजकुमार की थी।
दोनों ही फिल्मों के ऐसे कई डायलॉग थे जिनकी वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है। इस बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी खुद की कई फिल्मों को प्रोबलमैटिक करार दिया है। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।
सोनाक्षी ने अपनी फिल्मों पर जताया खेद
जूम को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा, 'मैं उस समय काफी युवा थी और अगर किसी को भी अपने करियर के उस स्टेज पर ये फिल्में ऑफर होंगी तो वह मना नहीं कर पाएगा। हालांकि हम सभी एक इंसान के तौर पर बड़े होते हैं। मैंने अकीरा के बाद से ऐसा कोई रोल नहीं किया है और मैं अब किसी से खुद को 'माल' बुलवा नहीं सकती हूं।' बता दें कि राउडी राठौड़ फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार सोनाक्षी के किरदार को माल कहकर बुलाता है।
