बॉलीवुड

Exclusive: 'हक' के लिए इमरान हाशमी और यामी गौतम ने लगा दी जी-जान, डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने कहा 'दोनों एक्टर्स ने बड़ी मेहनत...'

Haq Director Suparn S Varma on Emraan-Yami: हाल ही में जूम से बात करते हुए 'हक' मूवी के डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने इमरान हाशमी और यामी गौतम की कास्टिंग को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह यामी गौतम ने फिल्म के लिए बलिदान दिया और इमरान हाशमी ने भी निडरता के साथ अपने किरदार को निभाया है।

Image

Haq Director Suparn S Varma on Emraan-Yami

Haq Director Suparn S Varma on Emraan-Yami: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम धर की नई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' 7 नवंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। इस मूवी का निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा ने किया है। यह फिल्म शाहबानो मामले (Shah Bano case) पर आधारित एक कोर्ट रूम ड्रामा है और यही वजह है कि 'हक' कई वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में अब जूम से बात करते हुए फिल्म 'हक' की डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा फिल्म के लीड एक्टर्स इमरान हाशमी और यामी गौतम की कास्टिंग और उन्होंने फिल्म के कितना योगदान दिया, इस तरह की कई चीजों पर खुलकर बात की है।

यामी गौतम के बलिदान की कद्र करते हैं सुपर्ण एस वर्मा

जूम से बात करते हुए सुपर्ण एस वर्मा ने कहा, 'यामी गौतम इस समय भारत की टॉप एक्ट्रेस हैं। जिस तरह उन्होंने फिल्मी दुनिया में मेहनत कर अपनी पहचान बनाई है, मैं उसकी कद्र करता हूं। वो एक नई मां भी हैं। यामी गौतम हमारे साथ फिल्म के सेट पर लगभग 35 दिनों तक रही और 32 दिनों तक फिल्म की शूटिंग चली। उनका बच्चा छोटा है लेकिन वो घर नहीं गई और फिल्म की शूटिंग पूरी की। जब हम लखनऊ में शूटिंग कर रहे थे तब भी वो अपने बेटे को सेट पर लेकर नहीं आईं। बेटे से दूर रहकर भी यामी गौतम ने अपना किरदार (शाजिया बानो) अच्छी तरह निभाया। सेट पर बिताए उन 32 दिनों में वह शाजिया बानो ही थीं। इस मूवी की शूटिंग के लास्ट दिन, आखिरी शॉट, जो एक रिएक्शन शॉट था, तब वो मुस्कुराई थीं।'

निडर होकर इमरान हाशमी ने निभाया है अपना किरदार

यामी गौतम के बाद सुपर्ण एस वर्मा ने इमरान हाशमी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि कैसे इमरान ने फिल्म और अपने किरदार को अपने स्टारडम से ऊपर रखा। सुपर्ण एस वर्मा ने कहा, 'इमरान हाशमी ने इंडस्ट्री में बड़ी जीत हासिल की है। जब उन्होंने इस मूवी की स्क्रिप्ट सुनी तो तुरंत हां कर दी थी। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट को पसंद आई थी और उन्होंने फिल्म के किरदार 'अब्बास' को भी अच्छी तरह से समझा। इमरान हाशमी का कहना था कि जिस तरह फिल्म को लिखा गया है वो उसी तरह बननी भी चाहिए। उन्होंने निडरता से काम किया। हालांकि इमरान हाशमी के साथ फिल्म को लेकर क्रिएटिव चर्चा भी हुई। उन्होंने कहा कि मेरे किरदार को यह करना चाहिए, किसी और को नहीं। आप मुझे प्रोटेक्ट ना करें। वो अब्बास की भूमिका किसी स्टार की तरह नहीं बल्कि उसी तरह निभा रहे थे, जैसा हम चाहते थे।'

सुपर्ण एस वर्मा ने आगे कहा, 'अभिनेता ने इस किरदार को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह एक चुनौतीपूर्ण किरदार था लेकिन इमरान हाशमी ने पूरी शिद्दत और जोश के साथ निभाया है। बजाय इसके कि वो आधे-अधूरे मन से इसे और उसे बचाने की कोशिश करते। इमरान पूरी तरह से इस रोल में डूब गए थे। उन्होंने 'निडर' होकर अपना काम पूरा किया।'

बताते चलें इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' का निर्माण टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन के बैनर जंगली पिक्चर्स के तहत किया गया है। इसमें शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और वर्तिका सिंह सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'हक' के ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article