बॉलीवुड

Exclusive: 'दो और दो प्यार' बनाने को लेकर क्या थी डायरेक्टर Shirsha Guha Thakurta की सोच, हिंदी फिल्मों को लेकर कही ये बात

Shirsha Guha Thakurta On Do Aur Do Pyaar: शीर्षा गुहा ठाकुरता (Shirsha Guha Thakurta) ने विद्या बालन (Vidya Balan) और इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'दो और दो प्यार' (Do Aur Do Pyaar) का निर्देशन किया। शीर्षा ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए एक मॉडर्न रियल लव की तरह है।

Image

Shirsha Guha Thakurta On Do Aur Do Pyaar.

Shirsha Guha Thakurta On Do Aur Do Pyaar: शीर्षा गुहा ठाकुरता (Shirsha Guha Thakurta) ने विद्या बालन, प्रतिक गांधी और इलियाना डिक्रूज की फिल्म 'दो और दो प्यार' के जरिए डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म को बनाने के बाद शीर्षा बेहद खुश हैं। फिल्म को ऑडियंस की ओर से अच्छे रिव्यू मिले हैं। इस फिल्म में विद्या बालन, प्रतिक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति जैसे कई टैलेंटेड एक्टर्स मौजूद हैं। एलिप्सिस ने इसे बनाने के लिए सबसे पहले निर्देशक से संपर्क किया था। जूम टीवी से बात करते हुए शीर्षा ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बनाने में क्यों दिलचस्पी दिखाई?

शीर्षा ने जूम टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कन्फेस करते हुए बताया कि यह आईडिया उन्हें डायरेक्टली नहीं आया था। शीर्षा ने कहा, 'यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखते हुए मैं एन्जॉय करती हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को एन्जॉय करती हूं। मेरे मन में हमेशा से यह ख्याल था कि अगर मैं फिल्म बनाऊ तो वो इन रिश्तों की तर्ज पर हो।'

'दो और दो प्यार' शीर्षा के लिए क्या दर्शाती है?

इस बारे में शीर्षा ने बताया, 'मेरे लिए यह फिल्म इस बारे में है जब प्यार पुराना हो जाता है तो क्या होता है?' 'दो और दो प्यार' के साथ एक फीचर फिल्म बनाने पर शीर्षा ने कहा, 'हिंदी फिल्मों हमेशा लव स्टोरी के बारे में होती हैं। हमारे पास डीडीएलजे से राज और सिमरन भी है लेकिन 20 बाद उनके रिश्ते में क्या होता है, क्या वो अभी साथ है? यही वह सवाल था जिसका हम जवाब देने की कोशिश कर रहे थे। जब प्यार पुराना हो जाता है तो क्या होता है।'

क्या मॉडर्न लव के बारे में हैं 'दो और दो प्यार'?

शीर्षा ने अपनी राय देते हुए बताया कि मैं यह भी मानती हूं कि प्यार एक चक्र है जो कभी आता है और चला जाता है।' उन्होंने आगे कहा, ''कभी-कभी यह ज्यादा होता है तो कभी-कभी यह कम होता है। यह ब्लैक एंड व्हाइट नहीं है। यह कंफ्यूजन पैदा करने वाला होता है। मेरे लिए यह एक मॉडर्न रियल लव की तरह है।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article