Bobby Deol on Aryaman Deol Debut: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस सीरीज में बॉबी देओल की एक्टिंग देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इन सब के बीच बॉबी देओल का Times Now को दिए अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। इस दौरान बॉबी देओल ने अपने बेटे आर्यमन देओल (Aryaman Deol) के डेब्यू को लेकर भी रिएक्शन दिया, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
बॉबी देओल ने बेटे के डेब्यू को लेकर कही ये बात
एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही Timesnow की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार (Navika Kumar) को दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल से उनके बेटे आर्यमन देओल के डेब्यू को लेकर सवाल किया गया तब एक्टर ने कहा कि 'वो काम कर रहा है, ट्रेनिंग ले रहा है। ढेर सारे ऑफर्स आ रहे हैं, लेकिन मैं उसे समुद्र के बीच में नहीं फेंकना चाहता जहां उसे तैरना न आए। मैं चाहता हूं कि वो पहले एक्टिंग का हुनर अच्छे से सीखे। फिर अपना पहला कदम बढ़ाए। तो अभी वो खुद को तैयार कर रहा है।' बॉबी देओल ने साफ कहा कि आर्यमन तब तक डेब्यू नहीं करेंगे, जब तक वो एक्टिंग की कला में माहिर न हो जाएं। बॉबी देओल का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।
बॉबी देओल ने की आर्यन खान की तारीफ
इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने आर्यन (Aryan Khan) की जमकर तारीफ की। बॉबी देओल ने कहा कि 'मुझे पता है कि इंडस्ट्री में होने के बावजूद, सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे होने का कितना प्रेशर होता है। और अगर वो डायरेक्टर बनकर इतना मुश्किल काम करने की कोशिश कर रहा है, तो मुझे उसके लिए सपोर्ट करना ही था। वो इतना मैच्योर और शांत था। सेट पर एक भी दिन ऐसा नहीं हुआ जब उसने आपा खोया हो। ना कभी चिल्लाया, ना जोर से बोला। हमेशा कूल रहा। लेकिन उसने हमें निचोड़ दिया एकदम! मतलब, अगर उसे शॉट पसंद नहीं आता था, तो टेक पर टेक करवाता था।'
