बॉलीवुड

Exclusive: नेपोटिज्म पर 'भूल चूक माफ' के राइटर हैदर रिजवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'टैलेंट होना जरूरी...'

Bhool Chuk Maaf writer Haider Rizvi Interview: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' हाल ही में रिलीज हुई है। मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर परचम लहरा दिया है। इस बीच टाइम्स नाउ नवभारत की एंटरटेनमेंट टीम ने 'भूल चूक माफ' के राइटर हैदर रिजवी से खास बातचीत की है।

Image

bhool chuk maaf writer haider rizvi

Bhool Chuk Maaf writer Haider Rizvi Interview: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। राजकुमार राव की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। मूवी में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी ने गर्दा उड़ा दिया है। बता दें कि 'भूल चूक माफ' की कहानी ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। फिल्म के राइटर हैदर रिजवी की भी लोग काफी तारीफ कर रहे है। इस बीच टाइम्स नाउ नवभारत की एंटरटेनमेंट टीम ने 'भूल चूक माफ' के राइटर हैदर रिजवी से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी हैं।

भूल चूक माफ की कहानी पर बोले हैदर रिजवी

मशहूर लेखक हैदर रिजवी ने एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि भूल चूक माफ की कहानी का आइडिया उनका नहीं था बल्कि करण शर्मा जो कि मूवी के डायरेक्टर है, उन्होंने इसे बारे में सोचा था। इसके बाद करण ने हैदर से बातचीत की और दोनों ने मिलकर स्क्रिप्ट तैयार किया। अच्छी बात ये है कि लोगों को ये मूवी पसंद आ रही है और इससे वे काफी खुश है। मूवी की सक्सेस को लेकर हैदर ने कहा, 'बॉक्स ऑफिस पर मूवी बढ़िया परफॉर्म कर रही है हमें अच्छा महसूस हो रहा है कि लोगों को फिल्म की कहानी और राजकुमार-वामिका की एक्टिंग पसंद आ रही है। बाकी आगे भी अच्छा काम करेंगे।'

नेपोटिज्म पर 'भूल चूक माफ' के राइटर ने तोड़ी चुप्पी

हैदर रिजवी ने बातचीत के दौरान नेपोटिज्म पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'मैं तो किसी फिल्म स्टार या फिर बड़े लेखक के घर से नहीं ताल्लुक रखता हूं फिर भी इतने सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। मुझे लगातार मौका भी मिल रहा है...अगर आपके अंदर टैलेंट है तो आप अपना नाम बना लेंगे नहीं तो यहां कई बड़े बड़े लोग आए और चले गए.... देश में क्रिकेट और बॉलीवुड की सभी लोग चर्चा करते है दोनों में ही अगर आप परफॉर्म करेंगे तो लोग आपको प्यार करेंगे वरना आपको कोई याद नहीं रखेगा।' बताते चलें कि फिल्म भूल चूक माफ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडा गाड़ दिया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 66.09 करोड़ हो गया है। लोगों को ये मानना है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article