बॉलीवुड

Exclusive: 'धुरंधर' के सेट पर चुपचाप ये काम करते रहते थे अक्षय, दानिश ने कहा- 'एक चीज बहुत इंस्पायरिंग है जो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 11, 2025, 06:23 AM IST

Danish Pandor on Akshaye Khanna: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) से बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है। अब अक्षय खन्ना को लेकर फिल्म में उनके को-स्टार दानिश पंडोर (Danish Pandor) ने एक बड़ा राज खोला है। दानिश पंडोर ने Zoom को दिए इंटरव्यू में कहा कि...

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Danish Pandor on Akshaye Khanna: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीज रोल वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अक्षय खन्ना की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म एक के बाद एक नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म धुरंधर की कमाई के साथ-साथ इसके स्टार्स की एक्टिंग को लेकर भी जमकर तारीफ हो रही है। सबसे ज्यादा चर्चा एक्टर अक्षय खन्ना की हो रही है। इन सब के बीच फिल्म में अक्षय खन्ना के को-स्टार दानिश पंडोर (Danish Pandor) ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान दानिश पंडोर ने अक्षय खन्ना को लेकर बात की।

दानिश पंडोर ने कही ये बात

एक्टर दानिश पंडोर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह उनकी फिल्म धुरंधर नहीं बल्कि Zoom को दिया इंटरव्यू है, जो खूब वायरल हो रहा है। जूम को दिए इंटरव्यू में उजैर का रोल निभाकर तारीफें बटोर रहे दानिश पंडोर ने कहा कि 'अक्षय खन्ना सर इंसान के तौर पर बहुत रिजर्व्ड हैं। सेट पर आते हैं, मिलते हैं, गले लगाकर नमस्ते करते हैं और फिर अपने स्पेस में चले जाते हैं। लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन होता है, वो बिल्कुल अलग इंसान बन जाते हैं। हर सीन का हर छोटा-बड़ा हिस्सा उन्हें पता होता है कि क्या करना है। सेट पर जो अनावश्यक डिस्ट्रैक्शन होते हैं, उन्हें पूरी तरह अवॉइड करते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'अक्षय सर में एक चीज बहुत इंस्पायरिंग है, जो हर एक्टर को सीखनी चाहिए जोन में जाना, उसे अपने पास रखना, बस परफॉर्म करना और हर बार 100% देना। एक्टर के तौर पर वो बेहद शार्प हैं और चुपचाप सबको ऑब्जर्व करते रहते हैं।'

अक्षय खन्ना के डांस ने खींचा ध्यान

फिल्म धुरंधर के एक्शन सीन्स के साथ-साथ एक्टर अक्षय खन्ना का डांस सीन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। अक्षय खन्ना के डांस को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दानिश पंडोर के अक्षय खन्ना पर दिए बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article