Ahmed Khan on Baap Release Date: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol), संजय दत्त (Sanjay Dutt), मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बाप (Baap) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बाप को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म में नए स्टार की एंट्री हो जाती है, तो तभी फिल्म में का पोस्टर रिलीज हो जाती है। इन सब के बीच फिल्म बाप के प्रोड्यूसर अहमद खान (Ahmed Khan) ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान अहमद खान ने फिल्म से जुड़े कई राज खोले। तो चलिए जानते हैं कि अहमद खान ने क्या कहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: होटल चलाकर घरवालों का पेट पाल रहा Salman Khan का ऑनस्क्रीन बाप, मुंबई छोड़कर लौटा घर
अहमद खान ने शेयर किया स्टार्स संग काम करने का अनुभव
अहमद खान ने Zoom से बात करते हुए सनी देओल, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। फिल्म बाप के प्रोड्यूसर ने कहा, 'जब ये चारों एक साथ सेट पर थे, तो वो पल मेरे लिए बहुत खास था। ये हमारे सुपरस्टार हैं, 80 के दशक के असली हीरो हैं। जब एक्शन सीन की बारी आई तो इन चारों ने मुझसे कहा, 'अहमद, हम पूरा दम लगाएंगे।' फिर इन्होंने जिस तरह एक्शन किया, वो सच में काबिल-ए-तारीफ है। इस उम्र में भी इन्होंने इतना शानदार काम किया कि आज के लड़के भी शायद ऐसा न कर पाएं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Baap Of All Film BTS VIDEO: जैकी-सनी-मिथुन का स्टाइल और सनी देओल की दहाड़ देख दर्शक बोले 'ये तो 500 करोड़ी मूवी है...'
इस महीने रिलीज होगी फिल्म
अहमद ने आगे बताया कि वो 'बाप' से प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं, जबकि फिल्म का डायरेक्शन विवेक चौहान ने किया है। उन्होंने कहा कि जब ये चारों कलाकार साथ होते थे, तो उनके बीच बहुत प्यार और अपनापन देखने को मिलता था। उन्होंने कहा, 'ये लोग एक-दूसरे को गले लगाते थे, साथ में रो भी पड़ते थे। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि बतौर प्रोड्यूसर मुझे ऐसी फिल्म मिली। फिल्म जल्द रिलीज होगी। सितंबर या अक्टूबर में इसे रिलीज करने की तैयारी है। इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द करेंगे।'
अहमद खान ने बताया कि वो महंगे डायरेक्टर नहीं हैं
इसी बातचीत में अहमद खान ने इस बात पर भी जवाब दिया कि लोग उन्हें महंगा डायरेक्टर कहते हैं। उन्होंने साफ किया कि 'वेलकम टू द जंगल' का बजट 125 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं गया। उन्होंने कहा, 'वेलकम टू द जंगल' में इतनी बड़ी स्टारकास्ट, एक्शन, गाने और बाकी सब कुछ होने के बावजूद फिल्म का बजट 115 से 120 करोड़ रुपये के बीच रहा। अगर ब्याज का खर्च भी जोड़ लें, तब भी 125 करोड़ रुपये से ऊपर नहीं गया। हमने बजट बिल्कुल नहीं बढ़ाया।'
