बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ना जाने कितने ही कलाकार हुए हैं, जो रातों-रात लोगों के बीच मशहूर हुए और फिर अचानक से इंडस्ट्री से बाहर हो गए। किसी को काम नहीं मिला तो किसी को खूब काम मिला लेकिन दर्शकों ने उन्हें स्वीकार ही नहीं किया। इंडस्ट्री से बाहर होने वाले कलाकारों की एक लिस्ट और भी है, जिसमें उन लोगों के नाम हैं जो इंडस्ट्री में अपने दम पर आए थे लेकिन पर्सनल रीजन्स के चलते वो बॉलीवुड और मुंबई शहर छोड़कर चले गए। इस लिस्ट में जाने-माने टीवी और फिल्म कलाकार राजीव वर्मा भी जुड़ गए हैं जो कभी सलमान खान के ऑस्क्रीन पिता के नाम से मशहूर हुआ करते थे। राजीव वर्मा ने कई फिल्मों में काम किया और टीवी में काफी एक्टिव रहे जो अब मुंबई छोड़कर भोपाल शिफ्ट हो चुके हैं। (ये भी पढ़ें: RCB की IPL 2026 जीत का Anushka Sharma ने मनाया जश्न, पति विराट कोहली को दी फ्लाइंग KISS)
मुंबई छोड़कर क्यों चले गए Rajeev Verma?
राजीव वर्मा हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे आर्टिस्ट्स में से एक रहे हैं, जो कई बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सफल करियर होने के बाद भी राजीव वर्मा ने अचानक से इंडस्ट्री क्यों छोड़ दी, ये बड़ा सवाल है। राजीव वर्मा ने एक पॉडकास्ट के दौरान इसका बड़ा कारण शेयर किया है और बताया है कि उन्हें पीसफुल लाइफ चाहिए थी, जिस कारण उन्होंने भोपाल में रहना चुना। राजीव वर्मा के अनुसार, "मैं कभी भी स्टारडम के पीछे नहीं भागा। मैंने इंडस्ट्री में अच्छा काम किया लेकिन वहां पर सुकून नहीं था। मैं अपने परिवार पर फोकस करना चाहता था और स्लो लाइफ की तलाश में था। इसी कारण मैंने मुंबई से भोपाल शिफ्ट होने का फैसला लिया। मैं यहां पर थिएटर करता हूं और खुश हूं।" (ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi को हीरो लेना चाहता है ये धांसू डायरेक्टर, ट्वीट करके किया शॉक)

Rajeev Verma ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? (Image Source: Maine Pyaar Kiya)
Maine Pyaar Kiya में बने थे Salman Khan के पिता
रावीज राव ने अपनी पहली फिल्म सलमान खान के साथ की थी। सूरज बड़जात्या की मैंने प्यार किया में वो सलमान खान के पिता के रूप में दिखाई दिए थे। राजीव वर्मा ने मैंने प्यार किया से पहले कई टीवी शोज किए थे, जिनसे वो दर्शकों के बीच में फेमस हो चुके थे। राजीव वर्मा के अनुसार, "मैंने प्यार किया मेरी पहली फिल्म थी। जब मैंने ये मूवी साइन की, तब तक मैं टीवी का बड़ा चेहरा बन चुका था। चुनौटी और मुजरिम हाजिर जैसे शोज से लोग मुझे पहचानने लगे थे। जब मैंने सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया की तो लोगों के बीच में मेरी पहचान सलमान खान के ऑनस्क्रीन पिता के रूप में बन गई। लोग मुझे आकर बोलते थे कि ओह आपको सलमान की फिल्म में देखा है। मैंने प्यार किया ने सलमान खान को काफी फेमस कर दिया लेकिन जब हमने ये मूवी साइन की थी तब लोग उन्हें नहीं जानते थे। ये उनकी भी एक लीडिंग मैन के रूप में पहली मूवी थी।"
भोपाल में होटल चलाते हैं Rajeev Verma
लम्बे समय तक टीवी और बॉलीवुड में काम करने वाले एक्टर राजीव वर्मा ने सालों मुंबई में बिताए और अपना खास मुकाम बनाया लेकिन जब वो जिंदगी में शांति की तलाश में निकले तो उन्होंने मुंबई जैसे भीड़भाड़ वाले शहर को नहीं बल्कि भोपाल जैसे शांत शहर को चुना। राजीव वर्मा भोपाल में रहकर ना केवल थिएटर करते हैं बल्कि वहां पर होटल बिजनेस में भी हैं।
