बॉलीवुड

EXCLUSIVE: आफताब शिवदासानी ने ड्रग्स लेने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये मेरी लाइफ का सबसे...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 17, 2025, 06:08 AM IST

Aftab Shivdasani on Drug Rumours: एक्टर आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) ने अपनी फिल्म मस्ती 4 (Mastiii 4) की रिलीज से पहले Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आफताब शिवदासानी ने ड्रग्स लेने के मामले पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं आफताब शिवदासानी ने क्या कहा है।

Image

Image Source: Zoom Youtube

Aftab Shivdasani on Drug Rumours: बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मस्ती 4 (Mastiii 4) को लेकर चर्चा में बने हुए है। आफताब शिवदासानी की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म मस्ती 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने फैंस ने काफी पसंद किया था। इन सब के बीच अब आफताब शिवदासानी ने Zoom को इंटरव्यू दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान आफताब शिवदासानी ने ड्रग्स लेने वाले मामले पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं आफताब शिवदासानी ने इस मामले पर क्या रिएक्शन दिया है।

ड्रग्स लेने की बात पर आफताब शिवदासानी ने दिया रिएक्शन

एक्टर आफताब शिवदासानी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह आफताब शिवदासानी की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक इंटरव्यू है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आफताब शिवदासानी ने ड्रग्स लेने के मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। आफताब शिवदासानी ने कहा कि 'ये मेरे बारे में सुना सबसे फनी रूमर है।' जब पूछा गया कि ऐसी स्पेकुलेशंस पर कैसे शांत रहते हो, तब उन्होंने कहा कि 'जिंदगी में जल्दी ही सीखा कि सच कोई आवाज नहीं करता। सच हमेशा साइलेंट रहता है। सच को खुद को प्रूव करने की जरूरत नहीं। बस इस थ्योरी को माइंड में रखो, तो किसी को जस्टिफाई करने की जरूरत ही नहीं पड़ती।' इसके आगे एक्टर ने कहा कि 'कभी रिकॉर्ड पर अपने बारे में कुछ नहीं बोलता। मैं बस एक कान से सुनता हूं और दूसरे से निकाल देता हूं। क्योंकि जो झूठ है, उस पर नींद क्यों हराम करूं? मैं जानता हूं मेरी सच्चाई क्या है। जो लोग मायने रखते हैं, वो जानते हैं। चाहे मैं करूं या न करूं, अगर लोग मानना चाहेंगे कि किया है, तो मानेंगे ही। चाहे मैं रूफटॉप से चिल्ला दूं 'भैया, मैंने नहीं किया'।

अफताब ने सेट पर अटिट्यूड को लेकर भी दिया रिएक्शन

अफताब ने सेट पर अटिट्यूड दिखाने वाली बातों को भी खारिज किया। एक्टर ने कहा, 'अगर मैं सेट पर अटिट्यूड दिखाता, तो फिल्म इंडस्ट्री में टिक ही नहीं पाता। दूसरी बात, मेरे ढेर सारे दुश्मन होते। लोग मेरा बुरा बोलते। लेकिन शुक्र है, मेरी रेपुटेशन ऐसी है कि लोग मुझे पसंद नहीं करते, लेकिन हेट भी नहीं करते हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article