बॉलीवुड

साजिद खान ने मुझे गाली दी.....हमशक्ल के सेट पर हुई लड़ाई पर बोलीं ईशा गुप्ता, एक्ट्रेस ने बताया क्या था फिल्म छोड़ने का सच

Esha Gupta on Fight with Sajid Khan: ईशा गुप्ता ने हाल ही में साजिद खान के साथ हुई अपनी लड़ाई का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने हमशक्ल के सेट पर हुई तीखी बहस की सच्चाई बताई है। बता दें कि वह फिल्म को छोड़ने का पूरा प्लान बना चुकी थी, फिर कुछ ऐसा हुआ....

Image

Esha Gupta on Fight with Sajid Khan:)

Esha Gupta on Fight with Sajid Khan: बॉलीवुड की हॉट और टैलेंटेड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता( Esha Gupta) अपनी अदाओं से जादू चलाती हैं। वह जिस भी फिल्म का हिस्सा बनती है वह कमाल कर जाती है। हाल ही में ईशा गुप्ता( Esha Gupta) ने अपने करियर और विवादों पर बात की। ईशा गुप्ता ने अपने सबसे चर्चित विवाद साजिद खान( Sajid Khan) के साथ लड़ाई पर खुलकर सफाई दी। एक्ट्रेस ने सब बताया कि कैसे हमशक्ल के सेट पर उनकी और साजिद खान की लड़ाई हो गई थी। ईशा गुप्ता और साजिद की इस लड़ाई की वजह क्या थी आइए आपको बताते हैं।

सिद्धार्थ कन्नन के साथ अपने हालिया इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने साजिद खान के साथ हुई लड़ाई पर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म हमशक्ल ( Humshakal) के सेट पर हम दोनों की बहस हो गई थी। वह लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि मैंने फिल्म छोड़ने का मन बना लिया था। ईशा ने खुलासा किया कि साजिद ने उन्हें गाली दी और बदले में मैंने भी उन्हें गाली दी। अभिनेत्री कहती हैं कि मेरा मानना है आपको इंसान के साथ वैसे ही बात करनी चाहिए जैसा वो आपके साथ बर्ताव करता है। लड़ाई की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि- कुछ लोगों को बात करने का तरीका नहीं आता.... बस वह गुस्से में होते हैं और बोलने से पहले नहीं सोचते। ईशा ने कहा कि अब मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहती क्योंकि मैं मूव ऑन कर चुकी हूँ।

ईशा ने आगे कहा कि सेट से वापिस आने के बाद मैंने मन बना लिया था कि मैं फिल्म का हिस्सा नहीं रहूँगी। लेकिन , मुझे साजिद खान का फोन आया और उन्होंने माफी मांगी, इसी के साथ निर्माता ने भी मुझे सॉरी बोला था तब मैंने दोबारा फिल्म जॉइन की। यही नहीं ईशा ने खुलासा किया कि फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट देते हुए हमें पता चल गया था कि ये मूवी नहीं चलने वाली।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article