बॉलीवुड

पापा धर्मेंद्र के लिए ईशा देओल ने किया ऐसा पोस्ट, इंटरनेट पर बढ़ गई हलचल

Esha Deol Post: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सितारे नए साल के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी अदाकारा ईशा देओल का नाम शामिल है। ईशा देओल का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

Image

pic credit-esha deol instagram

Esha Deol Post: नए साल का स्वागत सभी ने धूमधाम से किया है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सितारे नए साल के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी अदाकारा ईशा देओल का नाम शामिल है। ईशा देओल का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

नए साल पर ईशा देओल ने धर्मेंद्र को किया याद

नया साल आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने भी दुबई से तस्वीरें शेयर करके फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। फोटोज में वे आइकॉनिक बुर्ज खलीफा के सामने पोज दे रही हैं। लेकिन इंटरनेट का ध्यान खींचा ईशा के अपने प्यारे पापा को दी गई भावुक श्रद्धांजलि ने। आसमान की तरफ इशारा करते हुए ईशा ने पोज दिया, जैसे अपनी सबसे चमकदार तारे की ओर, और लिखा 'लव यू पापा।' तस्वीरें शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में लिखा, सब blessed, खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें। आप सबको बहुत प्यार।'

सनी देओल ने किया था पोस्ट

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर दिल छूने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे पापा, मिट्टी के इंसान... 'इक्कीस' उनका सलाम है वो तोहफा जो उन्होंने उस धरती को दिया, जिसे वे प्यार करते थे और उन फैंस को, जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे। हमारे परिवार के लिए यह उनकी आत्मा, हिम्मत और दिल से भरा खजाना है। आज प्यार और गर्व के साथ हम इसे दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं। बता दें कि आज धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को लोग काफी प्यार दे रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article