बॉलीवुड

Entertainment News 9 May 2023: रिलीज हुआ 'Adipurush' का धमाकेदार ट्रेलर, यूपी में टैक्स फ्री हुई 'द केरल स्टोरी'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 9, 2023, 02:49 PM IST

Entertainment News 9 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही है, प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म द केरल स्टोरी को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया गया है। आइए आज की 5 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Entertainment news 9 may 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें सामने आ रही हैं।
  • द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।
  • फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Entertainment News 9 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही है, प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। आदिपुरुष का ट्रेलर आज दोपहर को रिलीज कर दिया गया है, इसके ट्रेलर लॉन्च में कृति सेनन समेत फिल्म के बाकी स्टारकास्ट नजर आए हैं। फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर फैंस का काफी पसंद आ रहा है, इसके साथ ही फिल्म द केरल स्टोरी को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे पहले देश के दूसरे राज्य पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन कर दिया था। अब यूपी में फिल्म के टैक्स फ्री किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के मिक्स रिएक्शन सामने आ रहे हैं। आइए आज की 5 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

रिलीज हुआ आदिपुरुष का ट्रेलर

सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की बिग बजट मूवी 'आदिपुरुष' (Adipurush Trailer) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म का दमदार ट्रेलर फैंस को काफी पंसद आ रहा है। ट्रेलर में जबरदस्त VFX देखने को मिल रहे हैं। श्री राम के अवतार में प्रभास और माता सीता के रोल में कृति सेनन काफी अच्छे लग रहे हैं। साउथ सुपरस्टार प्रभाष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की मूवी आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है।

यूपी में टैक्स फ्री हुई 'द केरल स्टोरी'

फिल्म 'द केरला स्टोरी' स्टोरी को लेकर विवाद कम होने का नाम नही ले रहा है, देशभर में फिल्म को लेकर विवाद छिड़ गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म 'द केरला स्टोरी' बीते कई दिनों से विवादों में बनी हुई है।

अरिजीत सिंह के साथ हुई बदतमीजी

अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाइव कॉन्सर्ट में उनके साथ बदतमीजी होती देखी जा सकती है। दरअसल महाराष्ट्र में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स ने अरिजीत सिंह का हाथ खींचा जिसके बाद उन्हें चोट भी आई है।

'द केरल स्टोरी' के क्रू मेंबर को मिली धमकी

द केरला स्टोरी' फिल्म के क्रू मेंबर को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसका जानकारी डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने मुंबई पुलिस को दी है। फिल्म के क्रू मेंबर को एक अज्ञात फोन से कॉल आया है, जिसमें शख्स ने उन्हें अकेले घर से बाहर न निकलने की धमकी दी है। इस फोन कॉल के बाद फिल्म के क्रू मेंबर डरे हुए हैं। अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है।

प्रणाली राठौड़ संग रिलेशनशिप पर बोले हर्षद चोपड़ा

प्रणाली राठौर संग रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट करते हुए, हर्षद चोपड़ा ने टैली चक्कर की बताया, ‘अभी हम सभी अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं और इंडियन टेली अवार्ड्स में हमने जो ट्रॉफी जीती हैं, उससे यह साफ हो गया है कि हमें मेहनत करते रहना है। मेरे और प्रणाली के बीच अभी कुल नहीं चल रहा है।'

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article