Entertainment News 30 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika kakar) ने एक्टिंग छोड़ने वाली बात पर क्लैरिफिकेशन दिया है, पहले खबर सामने आई थी कि दीपिका कक्कड़ अब अपना एक्टिंग करियर छोड़ने वाली हैं, हालांकि इस पर अब दीपिका ने बयान जारी किया है, एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि उन्होने अभी एक्टिंग को छोड़ने का फैसला नहीं किया है। इसके साथ ही सारा अली खान और विक्की कौशल बीती रात आईपीएल फाइनल में नजर आए हैं। हालांकि इसके बाद से ही सारा अली खान को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। आइए आज की टॉप 5 मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर डालते हैं।
दीपिका कक्कड़ ने नहीं छोड़ी एक्टिंग
ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर खबर सामने आ रही थी कि वह अब एक्टिंग छोड़ने वाली हैं, हालांकि इस पर एक्ट्रेस ने पूरी सच्चाई सामने रखी है। दीपिका ने साफ कर दिया है कि वह मां बनने के बाद भी एक्टिंग करती रहेंगी। हालांकि मां बनने के बाद वह अपना ज्यादातर समय वह बच्चे को देना चाहती हैं।
ट्रोल हुईं सारा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बीती रात आईपीएल फाइनल देखने के लिए गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। यहां धोनी की टीम CSK की जीत के बाद दोनों सितारे खुशी से नाचते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद से ही सारा को ट्रोल किया जा रहा है, वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
Malaika Arora ने छिपाई अपनी असली उम्र?
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी उम्र के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं, अब उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपनी रियल उम्र सबसे छिपाई है, वायरल वीडियो में जब साजिद कहते हैं कि आप अरबाज खान से दो साल बड़ी हैं तो वह हामीं भरती नजर आती हैं, इस हिसाब से उनकी उम्र 57 साल बताई जा रही है, हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं।
अमर सिंह चमकीला का टीजर हुआ रिलीज
पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म अमर सिंह चमकीला का टीजर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है, फिल्म 'चमकीला' घोषणा बीते काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई थी। ऐसे में इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी अमर सिंह चमकीला की बायोपिक फिल्म का टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ का लुक काफी चर्चाओं में बना हुआ है।
वायरल वीडियो से नाराज हुए सलमान खान
लीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और विक्की कौशल का वीडियो बीते कई दिनों से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान, विक्की को इग्नोर करते दिख रहे हैं। अब इस वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। सलमान के एक करीबी ने वीडियो को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया की सुरक्षा कारणों के चलते सलमान ने ऐसा किया था।
