बॉलीवुड

Entertainment News 19th April: Rowadi Rathore 2 में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री! 'Tere Naam 2' पर बोले सलमान खान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 19, 2023, 02:55 PM IST

Entertainment News 19th April 2023: बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक आज एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सलमान खान से लेकर शिव ठाकरे तक ट्रेंड कर रहे हैं। इस बीच आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट न्यूज पर एक नजर डालते हैं।

Image

entertainment news of 19th april

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान ने तेरे नाम के सीक्वल पर बड़ा बयान दिया है।
  • शिव ठाकरे ने खतरों के खिलाड़ी में अपनी एंट्री कन्फर्म कर दी है।
  • वहीं राउडी राठौर के सीक्वल पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

Entertainment News 19th April 2023: बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक आज एंटरटेनमेंट की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सलमान खान से लेकर शिव ठाकरे तक ट्रेंड कर रहे हैं। किसी का भाई किसी की जान स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं, इस बीच उन्होंने अपनी आइकॉनिक फिल्म तेरे नाम के सीक्वल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वहीं दूसरी ओर बिग बॉस 16 के रनर अप शिव ठाकरे ने खतरों के खिलाड़ी 13 में अपनी एंट्री को कन्फर्म कर दिया है। इसी के साथ शिव ने खुलाया किया है कि वह शो की तैयारी में जुटे हुए हैं। वह शो से पहले स्विमिंग सीख रहे हैं। आइए एंटरटेनमेंट जगत की टॉप 5 खबरों पर एक नजर डालते हैं।

सतीश कौशिक बना रहे थे तेरे नाम का सीक्वल

किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने अपने दोस्त सतीश कौशिक के निधन के बाद एक बड़ा खुलासा किया है। सलमान खान ने बताया कि सतीश कौशिक तेरे नाम के सीक्वल पर काम करने वाले हैं। वह दिल्ली से लौटकर इसके बारे में सलमान से बात करते, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।

अनन्या पांडे ने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी

अनन्या ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस चुप्पी तोड़ी है, हाल ही में एक ईवेंट के दौरान उनसे आदित्य के बारे में पूछा गया तो वह ब्लश करने लगीं और कुछ भी बोलने से बचती नजर आई हैं। अनन्या पांडे से जब पूछा गया कि क्या वह सिंगल हैं, तो वह इसका जवाब देने से बचती दिखीं। आदित्य संग रिलेशनशिप की खबरों पर अनन्या ने अभी कुछ भी क्लियर नहीं किया है।

खतरों के खिलाड़ी 13 में शिव की एंट्री पक्की

बिग बॉस 16 के रनर शिव ठाकरे ने अपनी खतरों के खिलाड़ी 13 में एट्री पक्की कर दी है। शिव ठाकरे ने खुलासा किया है कि वह शो में हिस्सा लेने से पहले अभी उसकी तैयारी कर रहे हैं और अपने डर का सामना कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने बताया कि वह स्विमिंग भी सीख रहे हैं।

राउडी राठौर 2 में नजर आएंगे अक्षय-कियारा

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म राउडी रठौर 2 के मेकर्स एक बार फिर अक्षय कुमार को ही कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो लीड एक्ट्रेस के तौर पर कियारा आडवाणी के नाम की चर्चा है, इस वजह से मेकर्स भी सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को बड़े पर्दे पर दिखाने के बारे में सोच रहे थे। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि अक्षय कुमार ही फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।

टाइगर vs पठान का थीन सॉन्ग हुआ रिलीज

यशराज बैनर ने कुछ देर पहले ही यूट्यूब पर एक सॉन्ग वीडियो रिलीज किया है, जिसके बाद अब इस खबर की पुष्टि होती नजर आ रही हैं कि जल्द ही पठान वर्सेज टाइगर मूवी का ऐलान हो सकता है। इस सॉन्ग वीडियो में पठान-टाइगर के थीम सॉन्ग्स मिक्स हैं। यशराज बैनर ने इस सॉन्ग वीडियो का नाम पठान वर्सेज टाइगर रखा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article