Pathaan x Tiger Theme song: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों से पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि यशराज बैनर पठान वर्सेज टाइगर नाम की एक मेगा बजट मूवी प्लान कर रहा है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) सालों बाद साथ में दिखाई देंगे। 90 के दशक में ये दोनों कलाकार कई फिल्मों में दिखाई दिए हैं, लेकिन उसके बाद इन्होंने साथ में कोई मूवी नहीं की है। ये दोनों एक-दूसरे की मूवीज में कैमियो जरूर करते हैं लेकिन साथ में कोई फिल्म साइन नहीं कर रहे हैं।
यशराज बैनर ने मीडिया के माध्यम से आने वाली खबरों पर एक वीडियो के माध्यम से पक्की मुहर लगा दी है। यशराज बैनर ने कुछ देर पहले ही यूट्यूब पर एक सॉन्ग वीडियो रिलीज किया है, जिससे साफ हो गया है कि यशराज बैनर जल्द ही पठान वर्सेज टाइगर नाम की मूवी का ऐलान कर सकता है। इस सॉन्ग वीडियो में पठान-टाइगर के थीम सॉन्ग्स मिक्स हैं। यशराज बैनर ने इस सॉन्ग वीडियो का नाम पठान वर्सेज टाइगर रखा है। आप इस थीम सॉन्ग वीडियो को नीचे देख सकते हैं:
फैंस को सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर यह थीम सॉन्ग वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस थीम सॉन्ग को सुनकर दर्शकों का चेहरा खिल उठा है और वो लगातार इस पर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'क्या बात है... ये दोनों स्टार्स साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं। जब ये बड़ी स्क्रीन पर साथ आएंगे तो आग लगा देंगे।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'सलमान-शाहरुख की बात ही कुछ और है। ये दोनों साथ में हमेशा आघ लगाते रहे हैं।' आपको यशराज बैनर का ये नया थीम सॉन्ग वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
