बॉलीवुड

Rowadi Rathore 2 से कियारा आडवाणी संग रोमांस करेंगे Akshay Kumar? सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस को लगेगी मिर्ची!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 19, 2023, 11:04 AM IST

Rowadi Rathore 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म राउडी रठौर की सीक्वल इन दिनों चर्चा में बना हुआ है, कई मीडिया रिपोर्ट्स में पहले दावा किया जा रहा था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, अक्षय कुमार को रिप्सेल करने वाले हैं। हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय ही पार्ट 2 में भी नजर आएंगे।

Image

akshay kumar in rowdy rathore 2

KEY HIGHLIGHTS
  • राउडी राठौर 2 में नजर आ सकते हैं अक्षय कुमार।
  • लीड रोल में सिद्धार्थ, अक्षय को रिप्लेस नहीं करेंगे।
  • कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आ सकती हैं।

Akshay Kumar in Rowadi Rathore 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म राउडी रठौर (Rowadi Rathore 2) का सीक्वल इन दिनों चर्चा में बना हुआ है, कई मीडिया रिपोर्ट्स में पहले दावा किया जा रहा था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) फिल्म में अक्षय कुमार को रिप्सेल करने वाले हैं। हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार ने फिल्म में वापसी की तैयारी कर ली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म राउडी रठौर के मेकर्स एक बार फिर अक्षय कुमार को ही कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो लीड एक्ट्रेस के तौर पर कियारा आडवाणी के नाम की चर्चा है, इस वजह से मेकर्स भी सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को बड़े पर्दे पर दिखाने के बारे में सोच रहे थे, हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि अक्षय कुमार ही फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।

नहीं रिप्लेस होगी अक्षय कुमार

बता दें कि संजय लीला भंसाली और फिल्म निर्माता अनीस बज्मी के बीच 'राउडी राठौर 2' को लेकर अभी भी बात हो रही है। अभी तक अक्षय कुमार को रिप्लेस करने को लेकर कोई बात दोनों के बीच नहीं हुई है। कई लोग चाहते हैं कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ही नजर आएं क्योंकि सीक्वल के लिए कियारा के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

ऑनस्क्रीन दिखेगी अक्षय और कियारा की जोड़ी

फिल्म राउडी राठौर 2 के डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) अब अक्षय कुमार और कियारा आडवामी की जोड़ी को कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं। पहले खबर सामने आ रही थी कि शेरशाह कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी एक बार फिर ऑनस्क्रीन नजर आने वाली हैं। फैंस राउडी राठौर 2 में दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। हालांकि अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्स जल्द ही ऑन फ्लोर जाने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article