बॉलीवुड

Entertainment News: विक्की की जरा हटके जरा बचके ने की चौंकाने वाले कमाई, महाभारत फेम गुफी पेंटल की हालत में सुधार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 3, 2023, 03:14 PM IST

Entertainment News 03 June 2023: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन धमाकेदार रहा। विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके को जबरदस्त ओपनिंग मिली है। महाभारत फेम गुफी पेंटल की हालत में सुधार। आइए दिन भर की एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

entertainment news (credit pic: instagram)

Entertainment News 03 June 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) रिलीज हो गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। ओडिशा बालासोर ट्रेन हादसे पर सेलेब्स ने जताया दुख। रणबीर कपूर का आलिया भट्ट के नाना के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। गुम है किसी के प्यार में फहमान और उल्का गुप्ता की बनेगी जोड़ी। महाभारत के शकुनि मामा गुफी पेंटल की हालत ठीक है। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

विक्की और सारा की फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को फर्स्ट डे पर जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 से 6 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म के गाने को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ था।

ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में 238 लोगों की मोत हो गई है और 900 लोग घायल हो गए हैं। इस भीषण ट्रेन हादसे के बाद सेलेब्स ने जताया दुख। इस हादसे पर सलमान खान से लेकर सोनू सूद तक ने ट्वीट किया है। सेलेब्स ने पीड़ित परिवार के लिए प्रार्थना की। सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स ने अपना दुख व्यक्त किया है।

रणबीर कपूर का आलिया के नाना के साथ का वीडियो वायरल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के नाना के साथ अनसीन वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ ही दिनों पहले आलिया के नाना का निधन हो गया था। एक्ट्रेस ने नाना के साथ अनसीन वीडियो शेयर किया था। एक्ट्रेस ने अपने नाना के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा था। अब आलिया की मां सोनी राजदान ने अपने पिता का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आलिया के नाना नरेंद्र और रणबीर कपूर साथ नजर आ रहे हैं।

महाभारत के शकुनि मामा की तबीयत में सुधार

महाभारत के शकुनि मामा उर्फ गुफी पेंटल अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टर की तबीयत पिछले दिन बहुत खराब थी। एक्टर के भतीजे ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है। उन्हें 6-7 दिन पहले हार्ट और किडनी संबंधी परेशानियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फैंस एक्टर की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। गुफी पेंटल को शकुनि के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी।

गुम है किसी के प्यार में शामिल होंगे ये 2 सितारें

स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। मेकर्स शो में जेनरेशन लीप लाने वाले हैं। लीप के बाद शो की कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी। शो के लिए मेकर्स ने फहमान खान और उल्का गुप्ता को अप्रोच किया है। दोनों स्टार्स ने इस बात को कंफर्म किया है। लेकिन अभी तक उल्का और फहमान ने शो को साइन नहीं किया है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article