बॉलीवुड

जंगली पिक्चर्स ने जारी किया फिल्म 'हक' के सॉन्ग 'दिल तोड़ गया तू' का पोस्टर, जानें कब रिलीज होगा गाना

Dil Tod Gaya Tu Song Poster Out: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच फिल्म के नए गाने 'दिल तोड़ गया तू' का पोस्टर सामने आया है। इस गाने का ये पोस्टर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- Junglee Pictures instagram

Dil Tod Gaya Tu Song Poster Out: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म हक का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। मेकर्स ने फिल्म के नए सॉन्ग 'दिल तोड़ गया तू' का पोस्टर जारी कर दिया है। नए गाने का पोस्टर इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

हक के गाने 'दिल तोड़ गया तू' का पोस्टर आउट

जंगली पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए सॉन्ग 'दिल तोड़ गया तू' का पोस्टर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा, 'जब प्यार खत्म हो जाए… संगीत रह जाता है। दिल तोड़ गाना तू आज रिलीज। हक 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में।' ऐसा लगता है कि कुछ देर में ये सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज हो जाएगा। फैंस इस सॉन्ग को सुनने के लिए काफी बेताब हैं। यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक के ट्रेलर को लोगों ने काफी प्यार दिया है। हक एक मजबूत कोर्टरूम ड्रामा है जो कानून से आगे बढ़कर विश्वास, बराबरी और सच्चाई की कीमत पर सवाल उठाती है। कहानी शाजिया (यामी गौतम) की है एक महिला जो न्याय के लिए सिस्टम और समाज दोनों से लड़ती है। उसकी हिम्मत से पूरे देश में महिलाओं की आजादी और विश्वास पर बहस छिड़ जाती है। इमरान हाशमी उनके पति का रोल करते हैं ... एक वकील जो कोर्ट में शाजिया के खिलाफ हो जाते हैं।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

बताते चलें कि फिल्म हक 7 नवंबर 2025 को थिएटर में आएगी। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज ने मिलकर बनाई है। हाल ही में हक के ट्रेलर लॉन्च पर यामी गौतम ने खुद को नेशनलिस्ट कहे जाने पर चुप्पी तोड़ी थी। यामी से पूछा गया कि उन्हें 'देशभक्ति सिनेमा की चेहरा कहा जा रहा है, इस पर क्या कहेंगी?यामी ने मुस्कुराते हुए कहा 'लेबल है, मुझे पता भी नहीं है। मुझे नहीं पता। अगर है तो लोगों का काम है कुछ न कुछ कहना। ये नहीं तो कोई और लेबल, फिर कोई और, फिर कोई और। परसों कुछ और था। पहले कुछ अंडररेटेड लेबल था। उससे पहले कुछ और था। ये बदलता रहता है। मैं इन सबमें नहीं पड़ती।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article