बॉलीवुड

Emergency: कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट, मूवी से कटेगा सिर्फ 1 मिनिट

Emergency gets CBFC certificate: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की अपकमिंग मूवी इमरजेंसी (Emergency) को सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिल गया है। कंगना रनौत ने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया है कि वो और उनकी टीम जल्द ही इमरजेंसी की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट करेंगे।

Image

Emergency: कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट, मूवी से कटेगा सिर्फ 1 मिनिट

Emergency gets CBFC certificate: अदाकारा और बीजेपी एमपी कंगना रनौत ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि उनकी अपकमिंग मूवी इमरजेंसी को सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिल गया है। कंगना रनौत की इमरजेंसी बहुत पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन कुछ कारणों के चलते इसे सीबीएफसी से सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा था, जिस कारण ये सिनेमाघरों में नहीं पहुंच पा रही थी लेकिन अब कंगना की मूवी को सर्टिफिकेट मिल चुका है।

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिला सर्टिफिकेट

कंगना रनौत ने ट्विटर पर बड़ी घोषणा करते हुए फैंस को खुशखबरी दी है कि इमरजेंसी जल्द ही सिनेमाघरों में होगी। इमरजेंसी ने सीबीएफसी से सर्टिफिकेट पा लिया है, जिसका मेकर्स लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। कंगना रनौत ने ट्विटर पर लिखा है, 'हमें यह जताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी मूवी इमरजेंसी को सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिल गया है। हम लोग जल्द ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान करेंगे। हम उन सभी का धन्यवाद कहना चाहेंगे, जिन्होंने हमें सपोर्ट किया है।'

इंदिरा गांधी की राजनीति के आसपास घूमती दिखाई देगी इमरजेंसी

Kangana Ranaut Film Emergency Will Get Certificate On CBFC's THIS Condition

Kangana Ranaut Film Emergency Will Get Certificate On CBFC's THIS Condition

अदाकारा कंगना रनौत फिल्म इमरजेंसी में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती दिखाई देंगी। कंगना रनौत के लिए यह बहुत ही चैलेंजिंग रोल रहा है क्योंकि इंदिरा गांधी भारत की लोकप्रिय नेता रही हैं, जिनको पर्दे पर निभाना आसान नहीं था। कंगना रनौत ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है, जो मूवी से रिलेटिड वीडियोज में दिखाई भी दे रही है। हालांकि अगर फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट की बात करें तो वो इंदिरा गांधी के किरदार से ज्यादा चुनौतीपूर्ण लग रहा है। कंगना रनौत को शायद इंदिरा गांधी का किरदार निभाना शायद उतना मुश्किल नहीं लगा होगा, जितनी परेशानी वो इसे रिलीज करने में फेस कर रही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article