बॉलीवुड

Dhurandhar 2 controversy: आर माधवन ने 'गुरबानी' वाले सीन पर सिख कम्यूनिटी से मांगी माफी, शेयर किया वीडियो

Dhurandhar 2 controversy: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के एक सीन में गुरबानी का अपमान करने का आरोप लगा है। इस मामले में अब आर माधवन ने खुद सिख समुदाय से माफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

Image

Pic Credit: X

Dhurandhar 2 controversy: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) दर्शकों की इम्प्रेस करने में सफल रही है। इस मूवी को साउथ से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स से खूब तारीफ मिल रही है। वहीं अब 'धुरंधर 2' में एक सीन ऐसा है, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। 'धुरंधर: द रिवेंज' के एक सीन में आर माधवन का किरदार सिगरेट पकड़े हुए दिखाया गया है जबकि गुरु गोविंद सिंह द्वारा रचित दशम ग्रंथ का एक पवित्र श्लोक पढ़ा जा रहा है। इस सीन पर सिख समुदाय के कई लोगों ने निराशा व्यक्त की है। ऐसे में अब खुद आर माधवन ने इस सीन पर विवाद होने के बाद सफाई दी है।

आर माधवन ने सिख समुदाय से मांगी माफी

शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और 'सिख्स इन महाराष्ट्र' संगठन के अध्यक्ष गुरज्योत सिंह कीर ने मुलुंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में आर. माधवन, रणवीर सिंह और आदित्य धर का नाम लिया गया है। उन पर गुरबानी का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। इस एफआईआर के बाद अब आर माधवन ने सिख समुदाय से माफी मांगते हुए इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। (इसे भी पढ़ें: अमिताभ-अभिषेक संग 'सरकार 4' नहीं बनाएंगे राम गोपाल वर्मा, 'धुरंधर' की सफलता देख लिया फैसला)

आर माधवन ने इस वीडियो के माध्यम से यह क्लियर करते हुए बताया कि जब वो इस सीन को शूट कर रहे थे, तब आदित्य धर ने उनसे कहा था कि वो डायलॉग कहने से पहले अपनी सिगरेट बुझा दें। आर माधवन ने आगे बताया कि उन्होंने सिगरेट बुझा दी थी। उस सीन को करते हुए मेरे मुंह से सिगरेट का धुआं नहीं निकला था। आर माधवन ने यह भी कहा कि वो उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। आर माधवन सिख समुदाय का सम्मान करते हैं और उनके साथ हमेशा खड़े हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article