बॉलीवुड

Eetha: सेट पर चोट लगने के बाद श्रद्धा कपूर ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, बोलीं, 'टर्मिनेटर की तरह घूम रही हूं...'

Shraddha Kapoor's Share Health Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को नई फिल्म 'ईथा' के शूटिंग सेट पर चोट लग गई थी। श्रद्धा कपूर को चोट लगने की खबर सुनकर एक्ट्रेस के फैन्स चिंता में पड़ गए थे। अब ऐसे में श्रद्धा कपूर ने फैन्स के बीच अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है।

Image

Pic Credit: Instagram

Shraddha Kapoor's Share Health Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बीते कुछ दिनों से महान लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित एक बायोपिक ड्रामा फिल्म 'ईथा' (Etha) की शूटिंग कर रही है। हाल ही में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लेकर बड़ी खबरें आई, जिसमें बताया गया कि शूटिंग करने के दौरान अभिनेत्री को कथित तौर पर चोट लग गई जिससे फ्रैक्चर हो गया। श्रद्धा कपूर को चोट लगने की खबर फैलने के बाद उनके फैन्स भी बेहद चिंतित थे। ऐसे में अब श्रद्धा कपूर ने अपने फैन्स को राहत देने के लिए अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

श्रद्धा कपूर ने शेयर की हेल्थ अपडेट

श्रद्धा कपूर चोट लगने के बाद इस समय आराम कर रही हैं। अपने फैन्स को राहत देने के बाद श्रद्धा कपूर ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें श्रद्धा कपूर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि टर्मिनेटर की तरह घूम रही हूं। मांसपेशियां फट गई हैं। ठीक हो जाएगा। बस थोड़ा आराम करना है और मैं जल्द ही ठीक हो जाउंगी।' श्रद्धा कपूर को यह चोट नासिक शेड्यूल के दौरान लगी।

मिड-डे से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि लावणी म्यूजिक की खासियत तेज ताल और तेज लय होती है। अजय-अतुल द्वारा कंपोज किए गाने में श्रद्धा ने नौवारी साड़ी, भारी आभूषण और कमरपट्टा पहनकर ढोलकी की थाप पर लगातार कई बार डांस किया। युवा विथाबाई के किरदार में ढलने के लिए श्रद्धा ने 15 किलो से ज्यादा वजन भी बढ़ाया है। इस मूवी का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें इस मूवी के लिए निर्माताओं ने श्रद्धा कपूर के अपोजिट बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा को कास्ट कर लिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस मूवी में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना अहम रोल में दिखाई दिए।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article