Shraddha Kapoor Fees for Eetha: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बाकी एक्टसेस की तरह बैक टू बैक फिल्में नहीं करती हैं। बीते कुछ सालों से श्रद्धा कपूर हमेशा से ही चुनींदा और अच्छी फिल्में कर रही हैं। श्रद्धा कपूर जब भी नई स्क्रिप्ट चुनती हैं, तो उनके फैंस उन्हें पूरा सपोर्ट करते हैं। इन दिनों श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'ईथा' को लेकर चर्चा में बनी हुई है, जिसमें उन्हें प्रसिद्ध तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'ईथा' को करने के लिए श्रद्धा कपूर ने निर्माताओं से मुंहमांगी रकम ली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ramayana Scene Leaked: रिलीज से पहले रणबीर कपूर की 'रामायण' का सीन हुआ लीक, मेकर्स के फूले हाथ-पांव)
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'ईथा' के अपनी फीस में इजाफा किया है। इस मूवी के लिए श्रद्धा कपूर ने 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। प्रोड्यूसर दिनेश विजन का मानना है कि विठाबाई की बायोपिक श्रद्धा के करियर के लिए बहुत बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकती है। इसलिए जो फीस के तौर पर उन्हें रकम मिली है, वो एकदम सही है।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'स्त्री 2' के लिए श्रद्धा को 5 करोड़ मिले थे जबकि राजकुमार राव को 6 करोड़ दिए गए थे। 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए श्रद्धा कपूर को 7 करोड़ मिले थे। अब 'ईथा' के लिए श्रद्धा कपूर की फीस 15 करोड़ हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Box office: अक्षय कुमार स्टारर ने 100 करोड़ के क्लब में ली एंट्री, इतना हुआ कलेक्शन)

Shraddha Kapoor
हाल ही में श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' विवादों में फंस गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताई है। विभाग के सदस्यों का कहना है कि 'ईथा' नाम विठाबाई की विरासत को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने पूछा कि फिल्म का नाम 'विठा' या 'विठाबाई' क्यों नहीं रखा गया? 'ईथा' फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी हैं। यह फिल्म 28 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी।
