बॉलीवुड

Drishyam 3: एक साथ रिलीज होगी मोहनलाल और अजय देवगन की 'दृश्यम 3'? डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 28, 2025, 01:56 PM IST

Drishyam 3 Release Date: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म दृश्यम 3 के डायरेक्टर जीतू जोसेफ (Jeethu Joseph) ने अभी हाल ही में इसको लेकर खुलासा किया है कि पहले हिंदी वर्जन रिलीज होगा या मलयालम वर्जन।

Image

Image Source: IMDb

Drishyam 3 Release Date: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। इन सब के बीच अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। फिल्म दृश्यम 3 से जुड़ा ये अपडेट रिलीज डेट को लेकर है। अब ये तय हो गया है कि फिल्म दृश्यम 3 का पहले हिंदी वर्जन रिलीज होगा या मलयालम वर्जन। तो चलिए जानते हैं क्या तय हुआ है।

पहले रिलीज होगा मलयालम वर्जन

अजय देवगन एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 को लेकर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह मूवी की रिलीज डेट है। फिल्म दृश्यम 3 के हिंदीं और मोहनलाल (Mohanlal) वाले मलयालम वर्जन को लेकर विवाद चल रहा था। अब इन सब के बीच फिल्म के डायरेक्टर जीतू जोसेफ (Jeethu Joseph) की पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें वो रिलीज डेट को लेकर बोलते नजर आ रहे हैं। जीतू जोसेफ से एक यूजर ने सवाल किया कि फिल्म दृश्यम 3 कब रिलीज होगी। इसका जवाब देते हुए डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म का मलयालम वर्जन पहले रिलीज होगा उसके दो महीने बाद ये हिंदी वर्जन रिलीज किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद साफ हो गया है कि पहले मोहनलाल (Mohanlal) की मलयालम वर्जन वाली दृश्यम 3 बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Drishyam 3 Release Date

Drishyam 3 Release Date

पहले दोनों पार्ट रहे थे हिट

फिल्म दृश्यम 3 के पहले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे थे। फिल्म के हिंदी और मलयालम वर्जन दोनों को लोगों का खूब प्यार मिला था। मलयालम वर्जन में मोहनलाल के साथ शांति मायादेवी (Santhi Mayadevi), ईस्थर (Esther Anil), अनसिबा (Ansiba Hassan) और एंटनी पेरुम्बवूर (Antony Perumbavoor) अहम रोल में नजर आए थे। तो वहीं हिंदी वर्जन में अजय देवगन के साथ तब्बू (Tabu), श्रिया सरन (Shriya Saran), इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और कमलेश सावंत (Kamlesh Sawant) लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म दृश्यम 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article