Kumar Mangat Pathak Replaced Akshaye Khanna With Jaideep Ahlawat In Drishyam 3: बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्म 'दृश्यम' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं अब मेकर्स 'दृश्यम 3' की तैयारी बहुत जोरों-शोरों पर कर रहे हैं, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। लेकिन 'दृश्यम 3' की शूटिंग शुरू होने से पहले ही अक्षय खन्ना ने फिल्म से कदम पीछे खींच लिये। अक्षय खन्ना की इस बात को लेकर प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने न केवल नाराजगी जाहिर की, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है। वहीं दूसरी ओर 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) को लेकर ये भी खबर आ रही थी कि फिल्म में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की जगह जयदीप अहलावत नजर आएंगे। इस मामले पर अब प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने चुप्पी तोड़ी है।
कुमार मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) में जयदीप अहलावत की एंट्री की पुष्टि की है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "दृश्यम एक बहुत बड़ा प्रांड है। ये मायने नहीं रखता कि फिल्म में कौन है और कौन नहीं? जयदीप अहलावत ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। भगवान के शुक्र से, हमें अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) से बेहतर मिल गए हैं और सबसे बड़ी बात कि हमें अक्षय खन्ना से बेहतरीन इंसान मिल चुके हैं। मैंने जयदीप के करियर की पहली फिल्म प्रोड्यूस की थी 'आक्रोश।" बता दें कि 'दृश्यम 2' में अक्षय खन्ना ने एक सीनियर पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा की थी। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के तीसरे सीक्वल में जयदीप अहलावत का किरदार कैसा होता है।
कुमार मंगत पाठक ने छेड़ी अक्षय खन्ना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात
कुमार मंगत पाठक ने अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी बात कही। उन्होंने कहा, "मुझे अक्षय खन्ना के बर्ताव के कारण बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। मैं कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं। मैंने पहले ही उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है, जिसपर उन्हें अभी रिप्लाई करना होगा।"
