बॉलीवुड

Dream Girl 2 से रातों-रात बाहर निकलने पर छलका Nushrratt Bharuccha का दर्द, कहा 'मुझे भी बुरा लगता'...

Nushrratt Bharuccha On Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए बताया है की क्यों उन्हें रातों-रात फिल्म से रिप्लेस किया गया था। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर अपना दर्द भी छलका। इस रिपोर्ट में पढ़िए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Image

Nushrratt Bharuccha On Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए बताया है की क्यों उन्हें रातों-रात फिल्म से रिप्लेस किया गया था। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर अपना दर्द भी छलका। इस रिपोर्ट में पढ़िए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Nushrratt Bharuccha On Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अक्सर अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस की एक्टिंग के लोग आज भी कायल हैं। कुछ समय पहले ड्रीम गर्ल 2 में रेप्लस होने को लेकर एक्ट्रेस हर जगह चर्चा का विषय बन गई थीं। अब हाल ही में दिए मीडिया हाउस को इंटरव्यू में नुसरत ने इस मुद्दे पर अब खुलकर बात की है। टाइम्स नाउ नवभारत में जानिए आखिर क्यों ड्रीम गर्ल 2 के मेकर्स ने नुसरत को रातों-रात फिल्म से रिप्लेस कर दिया था।

इस महीने 25 अगस्त को आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी के चलते मेकर्स ने फिल्म में नुसरत बरूचा की जगह अनन्या पांडे को फिल्म में कास्ट किया है। ऐसे में नुसरतभरूचा (Nushrratt Bharuccha) के साथ-साथ कई लोग इस फैसले काफी हैरान रह गए थे। ई टाइम्स से बात करते हुए नुसरत ने बताया कि मुझे लगता है की ड्रीम गर्ल 2 में मुझे कास्ट क्यों नहीं किया गया इस सवाल का जवाब मेकर्स अच्छी तरह दे सकते हैं। इसके पीछे कोई लॉजिक नहीं है और इसका कोई जवाब नहीं है। लेकिन उन्होंने मुझे कास्ट क्यों नहीं किया ये सोचकर बुरा लगता है। मैं भी एक इंसान हूं तो जाहिर है कि बुरा लगेगा। साथ ही ये अनफेयर भी लगता है। मैं वाकई में आयुष्मान, अनन्या और राज सर के लिए उम्मीद करती हूं के ये फिल्म अच्छी चले। इसी के साथ कुछ समय पहले खबर आई थी की आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अनन्या पांडे को फिल्म में लेकर पक्का नहीं थे।देखना दिलस्चप होगा की क्या फिल्म पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article