Tarun Mansukhani on Dostana 2 Cast: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की रोमांटिक कॉमेड फिल्म दोस्ताना (Dostana) को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म की स्टोरी से लेकर गाने तक सब खूब वायरल हुए थे। काफी समय के इस फिल्म के दूसरे पार्ट को बनाने की तैयारी चल रही है लेकिन मेकर्स अभी तक किसी आखिरी फैसले तक नहीं पहुंच पाए हैं। इन सब के बीच अब डायरेक्टर तारुण मंसुखानी (Tarun Mansukhani) का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान तारुण मंसुखानी फिल्म दोस्ताना 2 (Dostana 2) की कास्ट को लेकर खुलकर बात की। तो चलिए जानते हैं तारुण मंसुखानी ने क्या कहा है।
तारुण मंसुखानी ने 'दोस्ताना 2' को लेकर कही ये बात
तारुण मंसुखानी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं, इसकी वजह डायरेक्टर का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। तारुण मंसुखानी ने इस इंटरव्यू के दौरान फिल्म दोस्ताना को लेकर बात की। जब तारुण मंसुखानी से पूछा गया कि अगर वो कभी दोस्ताना 2 बनाएंगे तो किन एक्टर्स को कास्ट करेंगे, तो उन्होंने कहा कि 'सबसे पहले तो ये बात हाइपोथेटिकल (कल्पना वाली) है, लेकिन अगर मैं दोबारा बनाऊंगा भी, तो सैम, कुणाल और नेहा को कभी रिप्लेस नहीं करूंगा। मेरे लिए दोस्ताना सिर्फ एक टाइटल या थीम नहीं है। मेरे लिए वो दोस्ती है। मैं इन तीनों में से किसी को भी बदलना नहीं चाहूंगा।' फिर तारुण मंसुखानी ने अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम के साथ काम करने पर कहा कि 'सबसे अच्छी बात ये थी कि इन तीनों के बीच वो दोस्ती रियल में भी थी, जो मैं फिल्म में दिखाना चाहता था। और आज भी ये तीनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं एक्टर के तौर पर भी और इंसान के तौर पर भी।' तारुण मंसुखानी का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।
'दोस्ताना' ने किया था इतना कलेक्शन
अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम की फिल्म दोस्ताना ने बॉक्स ऑफिस पर 87 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये रहा था। तारुण मंसुखानी के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
