बॉलीवुड

दिशा पाटनी के पापा ने फायरिंग की घटना पर दिया पहला रिएक्शन, प्रेमानंद महाराज वाले विवाद पर भी तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 13, 2025, 01:00 PM IST

Jagdish Singh Patani on Firing Incident: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) के पापा जगदीश सिंह पाटनी (Jagdish Singh Patani) ने फायरिंग की घटना पर पहला रिएक्शन दिया है। साथ ही साथ उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज (Sant Premanand Maharaj) को लेकर हुए विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी। तो चलिए जानते हैं...

Image

Image Source: Filmfare

Jagdish Singh Patani on Firing Incident: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) के परिवार पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हमला हुआ, जब उनके बरेली स्थित घर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। इस घटना को लेकर एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी (Jagdish Singh Patani), जो रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर है। उनका एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान जगदीश सिंह पाटनी घटना के बारे में जानकारी देते नजर आए और साथ ही साथ संत प्रेमानंद महाराज (Sant Premanand Maharaj) को लेकर हुए विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी है।

जगदीश सिंह पाटनी ने कही ये बात

दिशा पाटनी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी का एक बयान है जो काफी चर्चा में बना हुआ है, जो उन्होंन बरेली वाले घर पर हुई फायरिंग पहला रिएक्शन दिया है। हाल ही में एएनआई से बातचीत में दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने बताया, 'दो अनजान हमलावरों ने मेरे घर पर गोलीबारी की। पुलिस इस मामले को देख रही है। बरेली पुलिस, एसएसपी, एडीजी सब इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि गोलियां देसी नहीं, विदेशी पिस्तौल से चलीं शायद 8-10 राउंड फायर हुए। गोल्डी बरार के बयान पर उन्होंने कहा कि 'मुझे सोशल मीडिया से पता चला कि गोल्डी बरार ने जिम्मेदारी ली है, लेकिन ये अभी साफ नहीं है।'

प्रेमानंद महाराज के विवाद पर कही ये बात

इस बातचीत के दौरान उन्होंने दिशा पाटनी की बहन और अपनी छोटी बेटी खुशबू के बयान पर भी बात की और कहा कि 'उसे गलत तरीके से पेश किया गया। उनका नाम प्रेमानंद जी महाराज के मामले में घसीटा गया। हम सनातनी हैं, साधु-संतों का सम्मान करते हैं। अगर कोई उनके बयान को गलत पेश कर रहा है, तो ये हमें बदनाम करने की साजिश है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article