Disha Patani Rumored Boyfriend Entry In Nupur Sanon-Stebin Ben Reception: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन का बीते दिन रिसेप्शन आयोजित हुआ। नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारों तक ने रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर कोई एक से बढ़कर एक लुक अपनाकर रिसेप्शन में पहुंचा। खास बात तो यह है कि दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwinder Singh Sidhu) ने भी नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में एंट्री की। हालांकि कैमरे को देखते ही तलविंदर सिंह सिद्धू ने अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की। तलविंदर सिंह सिद्धू से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ मौनी रॉय भी नजर आईं।
तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwinder Singh Sidhu) ने ब्लैक सूट पहन नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की रिसेप्शन पार्टी में कदम रखा। इस आउटफिट में उनका लुक बेहद डैशिंग लगा। तलविंदर सिंह सिद्धू के वीडियो में नजर आया कि मौनी रॉय उनका मास्क पहनकर और उनका हाथ थामकर कैमरे के सामने एंट्री करती हैं। लेकिन मीडिया को देखते ही तलविंदर अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करते हैं। वहीं उनके पीछे-पीछे दिशा पाटनी भी नजर आईं। एक्ट्रेस ने रेड आउटफिट में रिसेप्शन में मौजूदगी दर्ज कराई, जिसमें उनका अवतार बेहद बोल्ड लगा। बता दें कि रिसेप्शन पार्टी में दिशा पाटनी और तलविंदर सिंह सिद्धू ग्रुप में भले ही साथ थे, लेकिन एक भी पल के लिए उन्हें साथ नहीं देखा गया। हालांकि दिशा और तलविंदर रिसेप्शन से एक कार में ही साथ रवाना हुए।
कौन हैं तलविंदर सिंह सिद्धू
बता दें कि तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwinder Singh Sidhu) एक पंजाबी सिंगर हैं, जिनकी उम्र 28 वर्ष है। तलविंदर सिंह सिद्धू को सार्वजनिक तौर पर कभी भी अपना चेहरा दिखाते नहीं देखा गया है। उन्हें हमेशा मास्क पहने देखा जाता है। लेकिन नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी से वायरल हुए वीडियो में वह दिशा पाटनी के साथ स्पॉट हुए। इसके बाद दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया, जिसके बाद से ही दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि अभी तक इस मामले पर दोनों की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।
