दिशा पटानी और कियारा आडवाणी दोनों ही हसीनाओं ने एक समय में ही अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। जिस कारण दोनों के बीच तगड़ा कंपटीशन देखने को मिलता है। दोनों ही एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से स्टारडम हासिल किया था। वहीं कियारा आडवाणी जल्द ही वॉर 2 में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी का बिकनी लुक वायरल हुआ था। अब सेम वैसे ही बिकनी दिशा ने कैरी किया है, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
दिशा पटानी ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर मस्टर्ड येलो रंग की बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज में एक्ट्रेस समुद्र तट के करीब पोज देते हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपनी टोन्ड बॉडी को भी दिखा रही है, जिसमें दिशा को देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिशा ने ये फोटोज तब पोस्ट की है जब कियारा आडवाणी वॉर 2 के टीजर में अपनी बिकिनी लुक को लेकर चर्चा बटोर रही थी।
लोगों ने किया ट्रोल
तस्वीरों को देखकर एक यूजर ने लिखा-"कियारा की बिकनी तस्वीर को एक इंस्टा पोस्ट के साथ नष्ट कर दिया।" दूसरे ने कहा, "वह कियारा की बिकनी तस्वीरों के चर्चा में आने से इनसिक्योर हो गई है।" तीसरे ने लिखा-"आप देख सकते हैं कि यह जानबूझकर किया गया है, पोस्ट के समय को देखते हुए... देर रात... 12 बजे... बिकनी का रंग कियारा से मेल खाता है।"
कब रिलीज होगी फिल्म
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित वॉर 2 में ऋतिक रोशन कबीर के रोल में नजर आएंगे। वही जूनियर एनटीआर की ऋतिक रोशन से दमदार टक्कर देखने को मिलेगी। यह फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
