Dino Morea on Bipasha-John Rivarly: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया इन दिनों हाल ही में सिद्धार्थ कानन संग इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सिर्फ यही नहीं उन्होंनेन इस बातचीत में सालों से चल रही बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम संग दुश्मनी को लेकर खुलासा किया है। बात दें की इस लड़ाई की शुरुआत तब हुई जब एक्टर का ब्रेकप बिपाशा संग हुआ बाद में जॉन और एक्ट्रेस ने एक दूजे को डेट करना शुरू किया। ऐसे में दोनों के दूसरे को बात करना तो दूर एक दूजे को देखते भी नहीं थे। हालांकि अब इन तीनों के बीच रिश्ते कैसे हैं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
डिनो मोरिया (Dino Morea) कहते हैं की हमारी कभी कोई कोल्ड वार नहीं रही., हम एक दूसरे से बातें करते थे और एक दूसरे के साथ मस्ती करते थे। बिपाशा से ब्रेकअप के बाद लोगों के मन में हमारे बीच कोल्ड वार की बात शुरू हुई और उसने बिपाशा बसु (Bipasha Basu) को डेट करना शुरू कर दिया, लोगों ने मान लिया कि उसने मेरी गर्लफ्रेंड को डेट करना शुरू कर दिया है, इसलिए यह सब हुआ, मीडिया ने भी इसे हवा दी।
हम दोनों अपने-अपने रास्ते पर चल पड़े हैं, जो शी भी है। कल ही, मैंने जॉन अब्राहम (John Abraham) को मैसेज भेजा, 'क्या हम बाइक की सवारी या कॉफी के लिए जा रहे हैं?' मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच कोई लड़ाई चल रही है। ऐसे में इस बयान के बाद साफ हो गया है की इतने सालों से चल रही लड़ाई अब खत्म हो गई है।
