Rohit Shetty on Feud With Shah Rukh Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' (Indian Police Force) के लिए चर्चा में हैं। 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' के रिलीज होने के बाद रोहित शेट्टी ने अजय देवगन स्टारर कॉप यूनिवर्स 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म 'दिलवाले' के बाद रोहित शेट्टी और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बीच झगड़े की खबरें आई थीं। ऐसे में अब इन रिपोर्ट्स पर रोहित शेट्टी ने चुप्पी तोड़ दी है।
'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दिलवाले' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शाहरुख खान और रोहित शेट्टी ने साथ में काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों को साथ में काम करते हुए नहीं देखा गया था। दोनों के झगड़े की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि इन अफवाहों पर रोहित शेट्टी ने द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।
रोहित शेट्टी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। इससे अच्छा है कि आप अच्छा कंटेंट लेकर लेकर आओ, जो चेन्नई एक्सप्रेस से भी बड़ी हो। बता दें रोहित शेट्टी ने शाहरुख खान के साथ 2013 में 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम किया था। यह फिल्म शाहरुख खान की टॉप हाईएस्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस समय रोहित शेट्टी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर खान सहित कई एक्टर्स लीड रोल में नजर आएंगे।
