बॉलीवुड

विजय वर्मा को डेट कर रहीं Tamannaah Bhatia का Virat Kohli से जुड़ा नाम, क्या दोनों एक-दूजे रह चुके हैं रिलेशन में? जानिए सच

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2023, 06:47 PM IST

Tamanna Bhatia Latest News: भाटिया अपनी वेब सीरीज "जी करदा" को लेकर फिलहाल सुर्खियों में छाईं। इसी बीच, उनके ब्वॉयफ्रेंड विजय विर्मा के साथ अफेयर होने की बात सामने निकलकर आई, जिसके बाद दोनों ने इसे सार्वजनिक कर दिया।

Image

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी। (फाइलः इंस्टाग्राम)

Tamanna Bhatia Latest News: अभिनेता विजय वर्मा को डेट कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली से क्या कनेक्शन है? यह सवाल हाल-फिलहाल में मनोरंजन जगत के गलियारों में काफी गर्माया रहा। तापमान बढ़ा तो सवाल सीधे तमन्ना तक पहुंचा, जिस पर न सिर्फ उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी बल्कि बेबाकी से कई चीजों को साफ किया। उन्होंने बताया कि कोहली के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं रहा है और न ही उन्होंने उन्हें डेट किया।

दरअसल, यह किस्सा साल 2012 का है। कोहली के साथ भाटिया ने तब एक ऐड शूट किया था। ऐसा माना जाता है कि तब दोनों रिलेशन में थे। मीडिया रिपोर्ट्स में भाटिया के हवाले से बताया गया कि उन्होंने उस समय कोहली को सिर्फ चार चीजें कही थीं और उसके बाद वह उनसे कभी नहीं मिलीं।

विराट से अफेयर की अफवाहों को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद करार दिया। हालांकि, उन्होंने यह जरूर बताया कि मूल रूप से दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले क्रिकेटर के साथ काम कर के उन्हें मजा आया था। वह अच्छा अनुभव रहा था।

भाटिया अपनी वेब सीरीज "जी करदा" को लेकर फिलहाल सुर्खियों में छाईं। इसी बीच, उनके ब्वॉयफ्रेंड विजय विर्मा के साथ अफेयर होने की बात सामने निकलकर आई, जिसके बाद दोनों ने इसे सार्वजनिक कर दिया।

"लस्ट स्टोरीज-2" के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में तमन्ना ने विजय को अपनी "हैपी प्लेस" (वह जगह/व्यक्ति जहां वह खुश होती हैं) बताया था। वहीं, विजय ने भी एक यूट्यूब वीडियो में कहा था कि वह भी खुश हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article