बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे डैशिंग कपल की बात की जाए तो उसमें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का नाम सबसे ऊपर आएगा। इस कपल ने वक्त के साथ जिस तरह से मीडिया और फैंस के साथ अपना खास रिश्ता कायम किया है, उसकी लोग दाद देते हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने एक करीबी दोस्त की शादी में पहुंचे थे, जहां से इनकी वीडियोज और फोटोज काफी वायरल हुई थीं। इस फंक्शन की एक वीडियो में कैटरीना कैफ के हाथ पर विक्की कौशल के नाम का पहला अक्षर लिखा दिखाई दे रहा है। ये वीडियो जैसे ही लोगों के सामने आई, वैसे ही लोगों ने कहना शुरु कर दिया कि कैटरीना ने अपने हाथ की बाजू पर विक्की का नाम गुदवा लिया है लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है।
असल में कैटरीना कैफ ने अपने हाथ की बाजू पर विक्की कौशल का नाम नहीं गुदवाया है। कैटरीना जिस फंक्शन में गई थीं, जहां उन्होंने हल्दी लगवाने की जगह अपने दाहिने हाथ की बाजू पर विक्की कौशल के नाम का पहला अक्षर लिखवा लिया। जिसे लोग टैटू मान रहे हैं, वो असल में मेहंदी है। अब हम सब ये तो जानते ही हैं कि कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल के स्पेशल फील कराने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। ऐसे में उन्होंने मेहंदी से विक्की और अपने नाम का पहला अक्षर बाजू पर लिखवाकर एक्टर के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी।
अगर बात विक्की कौशल के फिल्मी करियर की करें तो वो इन दिनों सफलता के रथ पर सवार हैं। विक्की कौशल की छावा बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के पार पहुंच गई है, जिस कारण ट्रेड पंडित और निर्माता दोनों ही खुश हैं। फैंस का कहना है कि विक्की कौशल को लम्बे समय के बाद बॉक्स ऑफिस किंग का तमगा मिला है, जिसके हकदार वो हमेशा से थे।
