बॉलीवुड

Dhurandhar की अपार सफलता के बीच आध्यात्म की ओर बढ़े अक्षय खन्ना, अलीबाग स्थित घर में कराया वास्तु शांति हवन

Dhurandhar Star Akshay Khanna Performs Vastu Shanti Hawan At Home: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर' में अपने किरदार से धमाल मचा दिया है। उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता मिल रही है। वहीं इस बीच अक्षय खन्ना ने अपने अलीबाग स्थित घर में वास्तु शांति हवन कराया है।

Image

फोटो क्रेडिट- शिवम म्हात्रे इंस्टाग्राम

Dhurandhar Star Akshay Khanna Performs Vastu Shanti Hawan At Home: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय खन्ना ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर' में अपने 'रहमान डकैत' के किरदार से धमाल मचा दिया है। फिल्म में उनके डायलॉग और तेवर को तो पसंद किया ही जा रहा है, साथ ही उनके डांस स्टेप्स ने भी लोगों को दीवाना बना दिया है। अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) की 'धुरंधर' (Dhurandhar) को बॉक्स ऑफिस पर भी अपार सफलता मिल रही है। वहीं इस बीच अक्षय खन्ना ने अपने अलीबाग स्थित घर में वास्तु शांति हवन कराया है।

अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) ने 'धुरंधर' (Dhurandhar) की सफलता के बीच सोशल मीडिया व मीडिया से दूरी बनाई हुई है। वह इन दिनों अपने अलीबाग स्थित घर में सुकून के पल गुजार रहे हैं। फिल्म को मिल रहे लोगों के प्यार के बीच ही अक्षय खन्ना ने घर पर वास्तु शांति हवन कराया। इस हवन का वीडियो शिवम म्हात्रे नाम के पुजारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में मराठी भाषा में लिखा, "मुझे अक्षय खन्ना के घर पर पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनका शांत अंदाज, सादगी और सकारात्मक ऊर्जा ने इस अनुभव को और खास बना दिया है।" (यहां देखें वीडियो)

पुजारी शिवम म्हात्रे यहीं नहीं रुके। उन्होंने अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) की तारीफ में अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "अक्षय खन्ना एक्टिंग में 'क्लास' की परिभाषा हैं। 'छावा' फिल्म में अपने शक्तिशाली और प्रभावशाली रोल के साथ ही उन्होंने एक बार फिर से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। इसके बाद 'धुरंधर' में इनका शानदार किरदार, 'दृश्यम 2' में भी उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस और 'सेक्शन 375' में उनका गंभीर किरदार. हर फिल्म उनकी एक्टिंग के सफर में नई ऊंचाई को दर्शाती है। सावधानी किरदारों को चुनना, मीनिंगफुल सिनेमा और समझदारी भरी परफॉर्मेंस, अक्षय खन्ना लगातार दर्शकों के दिल में अपनी युनिक जगह बनाए हुए हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article