बॉलीवुड

धुरंधर का रास्ता एकदम साफ, सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी, रणवीर सिंह की फिल्म को मिला A रेटिंग सर्टिफिकेट

Dhurandhar gets CBFC Clearance: रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से क्लियरेंस मिल गई है। लंबे विवाद और नजदीक आती रिलीज डेट के बीच फैंस को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। फिल्म को कुछ बदलाव के साथ ए सर्टिफिकेट दे दिया गया है।

Image

Dhurandhar gets CBFC Clearance

Dhurandhar gets CBFC Clearance: रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने दिल्ली हाई कोर्ट को यह भी स्पष्ट किया है कि फिल्म का मेजर मोहित शर्मा से कोई संबंध नहीं है। आर. माधवन, संजय दत्त( Sanjay Dutt) और अक्षय खन्ना ( Akshayee Khanna) जैसे बड़े कलाकारों वाली इस फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसके बाद इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।

17 साल बाद आई बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म

CBFC की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ‘धुरंधर’ का रनटाइम 214.1 मिनट है— यानी 3 घंटे, 34 मिनट और 1 सेकंड। यह जोधा अकबर (2008) के बाद 17 सालों में बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म है। साथ ही, यह रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) की पहली A-रेटेड थिएट्रिकल रिलीज भी है।

CBFC ने सुझाए कई बदलाव

रिलीज से पहले CBFC ने फिल्म में कुछ एडिट्स और मॉडिफिकेशन किए गए। जिसमें शामिल हैं: डिस्क्लेमर में हिंदी वॉयसओवर जोड़ने का आदेश। एंटी-ड्रग और स्मोकिंग वॉर्निंग लगाना। फिल्म में कई हिंसक सीन काटे गए हैं। फिल्म के पहले हाफ के कुछ इंटेंस सीन हटाए या बदले गए। फिल्म काफी हिंसक नजर आ रही है इसलिए इसके दूसरे हाफ के कुछ ऐसे सीन्स को भी कम किया गया है। एक अपशब्द को म्यूट किया गया है। एक मंत्री के किरदार का नाम बदला गया है। अतिरिक्त बैकग्राउंड म्यूजिक और एंड-क्रेडिट सीन जोड़े गए है।

    रिलीज की तैयारियों में तेजी

    CBFC की क्लियरेंस के बाद फिल्म की टीम अब रिलीज की तैयारियों में जुट गई है। भारी-भरकम स्टारकास्ट, लंबा रनटाइम, बड़े पैमाने पर बनाई गई एक्शन सीक्वेंस और कुछ बदलावों के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में और भी उत्सुकता बढ़ गई है। ‘धुरंधर’ अब अपने ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म 5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म को लेकर जनता के बीच जबरदस्त क्रेज है। इसकी एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने खास रकम भी जोड़ ली है।

    archana vashisht
    अर्चना वशिष्ठauthor

    अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

    और पढ़ें
    End of Article