बॉलीवुड

धुरंधर में अक्षय खन्ना का आइकॉनिक एंट्री सॉन्ग हुआ वायरल, जानें क्या है गाने 'Fa9la' का मतलब

Dhurandhar Viral Song: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इसी फिल्म का गाना 'Fa9la' जिसपर अक्षय खन्ना की आइकानिक एंट्री को काफी तारीफ मिल रही है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे धुरंधर फिल्म का वायरल सॉन्ग 'Fa9la' के गाने का मतलब हिन्दी में क्या है।

dhurandhar (5)

dhurandhar (5)

Dhurandhar Viral Song: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होते ही दुनियाभर में छा गई है। फिल्म की कहानी ने सभी का डील जीत लिया है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई के साथ-साथ जनता का प्यार भी बटोर रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पर भारी पड़े अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) क्योंकि उनके किरदार 'रहमान डकैत' ने स्क्रीन्स पर आग लगा दी। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म का एक सीन वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय खन्ना अरबी गाने 'Fa9la' पर एंट्री लेते हुए डांस कर रहे हैं। हर जगह ट्रेंड कर रहा है इस गाने का मतलब आखिरकार है क्या आपको बताते हैं इस रिपोर्ट में।

फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) का गाना वायरल गाना 'Fa9la' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसके लीरिक्स कुछ इस प्रकार है, 'याखी दूस दूस उहंदी खोश फासला। याखी तफूज तफूज वल्लाह खोश रकसा। 3इंदी लक रकसा कविया या अल-हबीब। इस्महा सबूहा खतभा नसीब। मिद यदक जिन्क ब्ताउतिहा कफ। वा हेज जित्फिक 7ईल खल्लिक शदीद।' इसका हिन्दी में समझिए यहाँ-

याखी दूस दूस उहंदी खोश फासला।भाई, जोर से नाचो, मैं खूब मस्ती करने के मूड में हूं।
याखी तफूज तफूज वल्लाह खोश रकसाभाई, हटो, ईश्वर की कसम, चलो एक बेहतरीन डांस करते हैं।
3इंदी लक रकसा कविया या अल-हबीबमेरे पास तुम्हारे लिए एक दमदार डांस स्टेप है, मेरे दोस्त।
इस्महा सबूहा खतभा नसीब इसका नाम सबूहा है, किस्मत ने इसे तुम्हारे लिए ही लिखा है।
मिद यदक जिन्क ब्ताउतिहा कफअपना हाथ ऊपर करो और ताल मिलाओ।
वा हेज जित्फिक 7ईल खल्लिक शदीदअपने कंधे जोरों से हिलाओ, मजबूत बने रहो।

ये हिप-हॉप गाना बहरीन के रैपर फ्लिपेराची ने गाया है, जिसने बॉलीवुड को झूमने के लिए एक नया गाना। इससे पहले फिल्म 'एनिमल' का गाना 'जमाल कुडू' ने ट्रेंड सेट किया था। बता दें की फिल्म 'धुरंधर' ने अब तक इंडिया में ही 152.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं अगले साल 2026 के मार्च महीने में 'धुरंधर 2' को रिलीज किया जाएगा।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

खुशबू  डोगरा
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article