बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Day 5: 200 करोड़ी होने से एक कदम दूर है रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर, कमाए इतने करोड़

Dhurandhar Box Office Collection Day 5: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। दिलचस्प बात यह है कि 'धुरंधर' ने सोमवार की तुलना में मंगलवार के दिन ज्यादा कमाई की है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन किया हुआ है।

Image

Pic Credit: IMDb

Dhurandhar Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की हालिया रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' का जलवा अभी भी जारी है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने से लेकर अब तक यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हर दिन डबल डिजिट में कमाई कर रही है। खास बात यह है कि रणवीर सिंह स्टारर ने सोमवर से ज्यादा मंगलवार के दिन कमाई कर मेकर्स को भी हैरान कर दिया है। यह मूवी अब धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। तो चलिए देखते हैं रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने 5वें दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है।

जल्द 200 करोड़ रुपये के क्लब में होगी शामिल

Sacnilk ने आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' को लेकर जो आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक यह मूवी 5वें दिन यानी मंगलवार को 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। सोमवार के दिन फिल्म ने 23.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 'धुरंधर' ने 5 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 152.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दूसरा वीकेंड आने से पहले ही यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी।

रणवीर सिंह के अलावा 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस समय फिल्म में अक्षय खन्ना ने जो एक्टिंग की है, उसकी जमकर तारीफ हो रही है। रहमान डकैत की भूमिका में लोगों ने अक्षय खन्ना को खूब पसंद किया है। खास बात यह है कि सभी कलाकारों को भरपूर स्क्रीन टाइम दिया गया है और उन्होंने दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नही छोड़ी है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article